फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है सारा अली खान का यह जिम लुक, आप भी कर सकती हैं कॉपी

Thu, 24 Jan 2019 04:06 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' में अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। सोशल मीडिया पर वह पिछले काफी समय से सेंसेशन बनी हुई हैं। आए दिन वह अपने हॉट और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका हर लुक तेजी से वायरल हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan
सारा हाल ही में जिम के बाहर स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने निओन ग्रीन टॉप के साथ ट्रेंडी शॉर्ट्स कैरी कर रखे थे। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल टोट बैग ले रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए सारा ने पिंक स्नीकर्स शूज पहन रखे थे।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan
सोशल मीडिया पर लोगों को सारा का यह नियोन टॉप काफी पसंद आ रहा है। इस टॉप के कलर के साथ-साथ इसका डिजाइन भी लोगों की पसंद बना हुआ है। यूथ वैसे भी टीशर्ट पर वनलाइनर्स और फनी इमेज काफी पसंद करते हैं।

4 of 5
sara ali khan
अगर आप अपने जिम वियर से बोर हो रही हैं, तो सारा अली खान के इस जिम लुक से कुछ टिप्स ले सकती हैं। खास बात यह है, सारा के इस लुक को कॉपी करने के लिए आपको अपनी ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : Instagram
इससे पहले सारा की एक ड्रेस की चर्चा चारों तरफ हो रही थी, जो उन्होंने फिल्मफेयर इंटरव्यू के दौरान पहनी थी। सारा ने गुलाबी रंग की शर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी। इस शर्ट को सारा ने ऑफ शोल्डर कैरी किया हुआ था जबकि स्कर्ट फ्लोरल थी। सारा की यह ड्रेस उसकी कीमत की वजह से सुर्खियों में है। सारा की यह ड्रेस ब्रिटिश फैशन रिटेलर टॉप शॉप की है जिसकी कीमत महज 643 रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें