आपके आईब्रो चेहरे पर चार चांद लगाते हैं। उसको सही शेप और स्टाइल देने से सामान्य चेहरा भी अलग लुक देने लगता है। तो जरूरी है ये जानना कि किस चेहरे पर कैसा आईब्रो अच्छा लगता है। उसे कैसे सही शेप दें और कैसे उसे स्टाइलिश बनाएं?
विज्ञापन
आपके आईब्रो को कैसे रखे स्टाइलिश
2 of 6
- फोटो : fashionlady.in
यूनिब्रो
अगर आपके यूनिब्रो हैं तो आप आसानी से उसे थ्रेड कर सकते हैं। लुक के अनुसार उसे चेहरे पर बनाए भी रख सकते हैं। ये पूरी तरह आपके फैसले पर निर्भर करता है। बॉलीवुड हीरोइन काजोल के भी यूनिब्रो हैं जो हल्के तौर पर आपस में जुड़े होते हैं। आप इस पर हल्का आईब्रो पेंसिल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ज्यादा डार्क करने की जरुरत नहीं होती।
विज्ञापन
आपके आईब्रो को कैसे रखे स्टाइलिश
3 of 6
- फोटो : fashionlady.in
थिक आईब्रो या मोटे आईब्रो
कई चेहरों पर मोटे आईब्रो बहुत अच्छे लगते हैं। जिनके मुंह का निचला हिस्सा काफी बड़ा होता है या जिनकी हंसी काफी फैलती है उन चेहरों पर मोटे आईब्रो अच्छे लगते हैं। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण को आप ज्यादातर समय मोटे आईब्रो में ही देखते हैं। इस तरह के आईब्रो को ज्यादा हाईलाइट करने की जरुरत होती है। इस पर डार्क आईब्रो पेंसिल लगाए और आंखों पर सिर्फ मसकारे का इस्तेमाल करें। थिक आईब्रो पर्सन को आंखों को ज्यादा हाईलाइट करने की जरुरत नहीं पड़ती।
आपके आईब्रो को कैसे रखे स्टाइलिश
4 of 6
- फोटो : fashionlady.in
थिन आईब्रो या पतले आईब्रो
अगर आपके आईब्रो पतले हैं तो आप उस पर कई तरह शेड्स कर सकते है। कई तरह के कलरफुल आईब्रो पेंसिल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने आंखों को भी बहुत हाई लाइट कर सकते हैं। मलाइका अरोड़ा खान के भी पतले आईब्रो हैं जिन्हें वो हमेशा हाईलाइटेड करके रखती हैं।
विज्ञापन
आपके आईब्रो को कैसे रखे स्टाइलिश
5 of 6
- फोटो : fashionlady.in
फ्लैट आईब्रो
इस तरह की आईब्रो का कोई परफेक्ट शेप नहीं होता। साथ ही दोनों आईब्रो के बीच में काफी ज्यादा गैप होता है। इसे आप कलरफुल आईब्रो पेंसिल से हाईलाइट कर सकते हैं। इस तरह की आईब्रो को नीचे की तरफ से हल्का थ्रेड करने से ये काफी सुंदर दिखते है। बॉलीवुड हीरोइन एलियाना डिक्रूज के ऐसे ही आईब्रो हैं।
आर्क आईब्रो
अगर आपके आईब्रो आर्क शेप में हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये आपके लुक को चार चांद लगाते हैं। इन्हें ज्यादा हाईलाइट करने की बी जरूरत नहीं होती। चेहरे पर किसी भी तरह का मेकअप इस तरह के आईब्रो के साथ चल जाता है। सुष्मिता सेन के आर्क आईब्रो हैं।