फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मा लगाने वाली लड़कियां न हो परेशान, आप भी दिखेंगी स्टाइलिश

Sat, 25 Jun 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गर्ल - फोटो : getty
चश्मा लगाने वाली लड़कियों को अक्सर इस बात से नाराजगी होती है कि चश्मे के नीचे उनकी आंखें दब जाती हैं और उन्हें सही से स्टाइल करने का मौका नहीं मिलता। लेकिन ये बात सही नहीं है। आपको बता दें कि आंखों पर चश्मा लगाने से स्टाइल में कोई कमी नहीं आती। चश्मा लगाने वाली लड़कियां भी भरपूर स्टाइलिश बन सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनके इस्तेमाल से चश्मा लगाने वाली लड़कियां भी दिख सकती हैं स्टाइलिश।
विज्ञापन

2 of 6
गर्ल - फोटो : getty
मुंह का मेकअप
जो लड़कियां चश्मा लगाती हैं उन्हें मुंह पर मेकअप करना जरूरी बन जाता है क्योंकि चश्मा आपके मुंह का काफी हिस्सा ढक देता है। आपको बता दें कि मेकअप करते वक्त फाउंडेशन या मेकअप क्रीम को अपनी आंखों के किनारों और नाक के आसपास लगाएं। कानों पर भी फाउंडेशन जरूर लगाएं ताकि चश्मा लगाने पर त्वचा अलग नजर न आए। आंखों के आसपास फेस पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
गर्ल - फोटो : getty
आंखों का मेकअप
चश्मा पहनने वाली लड़कियों को आपनी आंखों को सबसे ज्यादा हाईलाइट करना चाहिए। इसके लिए आप सबसे पहले आंखों पर आई शैडो लगाएं। आई शैडो आपकी त्वचा के रंग से थोड़ा सा हल्का लें क्योंकि चश्मे के साथ आई शैडो ज्यादा लगाने से आप की आंखें छोटी लगने लगेंगी। आईशैडो में नैचुरल लुक के लिए हल्का शेड व ग्लैमरस लुक के लिए चश्मे के फ्रेम का कलर इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 6
गर्ल - फोटो : getty
आईलाइनर जरूर लगाएं
चश्मा लगाने वाली लड़कियों का आईलाइनर लगाना जरूरी है। इसके लिए लिक्विड लाइनर का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है क्योंकि यह आंखों को अननैचुरल शाइन नहीं देता। लाइनर को जितना हो सके लैशलाइन के करीब लगाएं ताकि आप की आंखों की खूबसूरती अलग से दिख सके।
विज्ञापन

5 of 6
गर्ल - फोटो : getty
ऐसा रखें हेयरस्टाइल
चश्मे के साथ खुले बाल ज्यादा अच्छे लगते हैं। बालों को बाउंसी व पफी लुक भी दे सकते हैं। रोलिंग कॉम्ब या क्रिपिंग मशीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्ल - फोटो : getty
लंबे ईयररिंग्स का न करें इस्तेमाल
चश्मा पहनने वाली लड़कियों पर ज्यादा लंबे ईयररिंग्स अच्छे नहीं लगते। चश्मे के शेप के अनुसार आप ईयररिंग्स पहने। आपको बता दें कि चश्में के साथ झुमके बहुत अच्छे लगते हैं। आज के मॉर्डन टाइम में जीन्स टॉप के साथ भी झुमका पहना जा सकता है। इसके अलावा छोटी कान की बालियां भी अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें