फैशन ब्लॉगर्स से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक हर किसी का दिल इन दिनों लेयर्ड नेकपीस पर टिका हुआ है। आप इसे अलग अलग ड्रेसेज के साथ मिक्स एंड मैच करके कैरी कर सकती हैं। यकीन मानिए ये आपके लुक पर चार चांद लगाने का काम करेंगे। दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर तक अपने स्टाइल में इसे शामिल कर रही हैं। बाजार में ये कई वैराइटी में आपको मिल जाएंगे। अगर आप भी अपने स्टाइल को अपग्रेड करना चाहती हैं तो बॉलीवुड दीवाज से इसे कैरी करने के टिप्स ले सकती हैं।