फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर का ये फायदा निखार देगा आपकी खूबसूरती और घने होंगे बाल

Wed, 24 Jul 2019 06:20 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
glowing skin - फोटो : file photo
आपने कई बार लोगों को बीयर पीने से होने वाले फायदों पर बहस करते देखा होगा। कोई कहता है कि बीयर हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है किसी का मानना है कि ये सेहत पर बुरा असर करती है। ये बहस सालों से चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी, लेकिन एक बात जो तय है वो यह कि बीयर को लगाने के बहुत फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप बीयर का इस्तेमाल कर अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
potato egg
ग्लोइंग स्किन के लिए एक अंडे की सफेदी में आधा छोटा चम्मच बीयर मिलाकर फेस पर लगाएं। सूखने के बाद फेसवॉश कर लें। आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी और कुछ ही दिन में आपकी स्किन पर ग्लो नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 6
acne
अगर आप अपने चेहरे पर दाग धब्बों से परेशान हैं तो इसके लिए एक चम्मच टमाटर के रस में बीयर मिलाएं और इससे अपने चेहरे पर मसाज करें। 5 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से दाग तो दूर होंगे ही साथ ही आपकी स्किन की रंगत भी सुधरने लगेगी।

4 of 6
skin tanning
अगर आपको सनबर्न या टैनिंग है तो इसके लिए आप दो चम्मच पपीते के पेस्ट में बीयर मिलाएं और इससे मसाज करें। आपकी टैनिंग दूर होने के साथ स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
beauty
बीयर स्किन के लिए बेहतरीन क्लीन्जर का भी काम करती है। आप चाहे तो एक हफ्ते तक बीयर से फेसवॉश करके देखें। रात को सोते समय बीयर से फेसवॉश करें और चेहरे को वॉश करने के बाद सूखे तौलिए से चेहरे को पोछें। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पर इसका असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hair colour
इस तरह बालों पर करें इस्तेमाल
बालों को शैंपू करके धो लें। धोने के बाद कंडीशनर न करें। इसके बाद अपने सिर पर बीयर डालें और हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें। ध्यान रखें बालों को बहुत ज्यादा न मलें, क्योंकि ऐसा करने से हेयरफॉल की समस्या हो सकती है। अब बालों को अच्छी तरह से धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें