फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़ें, देवी पूजा के लिए हों खास तैयार

Sat, 29 Mar 2025 03:56 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है। नवरात्रि में रंगों का अलग महत्व होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि माता रानी के अलग-अलग स्वरूप के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 10
Chaitra Navratri - फोटो : Adobe Stock
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 30 मार्च यानी कल से हो रहा है, और ये नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति और उनके नौ स्वरूपों की पूजा के लिए बेहद खास हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और व्रत, पूजा-अर्चना से माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इन पवित्र दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व है, जो मां के हर स्वरूप से जुड़े हैं। माता रानी को श्रृंगार काफी प्रिय है, इसलिए महिलाएं माता रानी की पूजा के लिए खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। महिलाओं के साथ पुरुष भी माता रानी की पूजा के लिए एथनिक लुक कैरी करते हैं। मान्यता है कि हर दिन मां की पसंद के हिसाब से खास रंग के कपड़े पहनने से उनकी विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। ये रंग न सिर्फ उत्सव के माहौल को रंगीन बनाते हैं, बल्कि सकारात्मकता और शक्ति का संचार भी करते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको हर दिन के हिसाब से अलग रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि नवरात्रि के अलग-अलग दिनों में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, साथ ही उन रंगों के महत्व के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: नारंगी रंग - फोटो : instagram
पहला दिन: नारंगी रंग
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। नारंगी रंग उत्साह और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को नारंगी रंग बहुत पसंद है। इसे पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है। आप नारंगी साड़ी चुनें और माता रानी की पूजा करें। ये रंग नवरात्रि की शुरुआत को ऊर्जावान बनाता है।
विज्ञापन

3 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: सफेद रंग - फोटो : instagram
दूसरा दिन: सफेद रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। सफेद रंग शुद्धता, शांति और सादगी का प्रतीक है। ये रंग मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इसे पहनने से मन शांत रहता है। सफेद सूट पहनकर पूजा करने से मन शांत रहता है। ये रंग आपके आत्मिक शक्ति को बढ़ाता है।

4 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: लाल साड़ी - फोटो : Instagram
तीसरा दिन: लाल रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। लाल रंग साहस, शक्ति और प्रेम को दर्शाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां चंद्रघंटा को लाल रंग बहुत प्रिय है। इस दिन महिलाओं को लाल साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग नवरात्रि में ऊर्जा और आत्मविश्वास लाता है।
विज्ञापन

5 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: नीला रंग - फोटो : instagram
चौथा दिन: नीला रंग
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। नीला रंग शांति, स्थिरता और विश्वास का प्रतीक है। मां कुष्मांडा को ये रंग समर्पित है। नीले रंग के कपड़े पहनने से मन को सुकून मिलता है। इस दिन आप नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। ये रंग स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: ग्रे रंग - फोटो : instagram
पांचवां दिन: ग्रे रंग
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। ग्रे रंग संतुलन और सौम्यता को दर्शाता है। मां स्कंदमाता को ये रंग पसंद है। इस दिन आप ग्रे शर्ट पहन सकते हैं। माना जाता है कि ये रंग जीवन में स्थिरता लाता है। साथ ही ये रंग आपके लुक और कूल बनाता है।
विज्ञापन

7 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: पीला रंग - फोटो : instagram
छठा दिन: पीला रंग
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। पीला रंग खुशी, समृद्धि और उमंग का प्रतीक है। मां कात्यायनी को पिाल रंग बहुत प्रिय है। इस दिन आप पीले रंग की साड़ी पहनकर पूजा कर सकती हैं। यह रंग न सिर्फ सकारात्मकता फैलाता है बल्कि माना जाता है कि पीला रंग पहनकर पूजा करने से माता रानी की विशेष कृपा होती है।

8 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: हरा रंग - फोटो : instagram
सातवां दिन: हरा रंग
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। हरा रंग शक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक है। मां कालरात्रि को ये रंग पसंद है। हरे कपड़े पहनने से नकारात्मकता दूर होती है। इसलिए आप इस दिन हरा कुर्ता पहन सकते हैं। ये रंग मां की शक्ति को जागृत करता है।

9 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: बैंगनी रंग - फोटो : instagram
आठवां दिन: बैंगनी रंग
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और शांति को दर्शाता है। ये रंग मां महागौरी को समर्पित है। इसलिए इस दिन आप बैंगनी साड़ी पहन सकती हैं। मान्यता है कि इस दिन बैंगनी रंग पहनने से मन शांत रहता है। ऐसे में इस दिन आप बैंगनी रंगी की साड़ी पहनकर कन्या पूजन करें।
विज्ञापन

10 of 10
चैत्र नवरात्रि 2025: मोरपंखी रंग - फोटो : instagram
नौवां दिन: मोरपंखी रंग
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मोरपंखी रंग सौंदर्य, सिद्धि और समृद्धि का प्रतीक है। मां सिद्धिदात्री को ये रंग पसंद है। मान्यता है कि इस दिन मोरपंखी रंग की साड़ी पहना आपके लिए शुभ हो सकता है। रामनवमी के दिन मोरपंखी रंग की साड़ी आपके लुक को खास बना देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें