फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी 2019: दिखना है सबसे अलग तो जरूर फॉलो करें ये फैशन टिप्स

Sat, 12 Jan 2019 05:33 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
lohri 2018 outfit ideas
साल का सबसे पहला त्योहार होता है मकर संक्रांति और लोहड़ी। अब त्योहार है तो सभी महिलाएं इस टेंशन में होंगी कि कैसे वह सबसे अलग दिखे। अगर आप भी अपने कपड़ों को लेकर कन्फयूज है तो आपकी ये टेंशन हम थोड़ी कम कर देते हैं। आगे की स्लाइड्स में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक दिखा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप लोहड़ी सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
sonam kapoor - फोटो : instagram
शरारा स्टाइल लहंगा
सोनम कपूर ने गोल्डन कलर का शिफॉन ब्रोकेड घागरा को गोटा वर्क चोली के साथ पहन रखा है। इन तस्वीरों में सोनम इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उन पर से आप कुछ देर के लिए नजरें तक नहीं हटा पाएंगे। आप चाहे तो इस लोहड़ी आप सोनम का ये लुक कॉपी कर सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
kangana ranaut
मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान हाल ही में जब कंगना स्पॉट हुई तो उनका लुक देखने लायक था। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का सूट कैरी कर रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले कर्ली हेयर के साथ व्हाइट सूट और उसका फ्लोरल दुपट्टा कंगना पर बहुत जच रहा था। इस सूट में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खीचा वो था उनका ट्रांसपेरेंट बॉटम। आप भी लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए कंगना का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

4 of 8
sunita kapoor - फोटो : instagram
पिछले दिनों सोनम अपनी एक फ्रेंड की शादी अटेंड करने गोवा गई थीं। इस शादी में उनके साथ उनकी मां और छोटी बहन भी साथ थे। इस दौरान तीनों ने व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेसेज पहनी थी, जिसमें तीनों ही एक से बढ़कर एक लग रही थी। अपने इस लुक के लिए सोनम ने लेयरड व्हाइट और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहन रखा है। वहीं उनकी बहन रिया कपूर ने जैकेट लहंगा वियर किया था। आप भी इन तीनों में से किसी भी लुक को अपना सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
सारा की यह ड्रेस लोहड़ी फंक्शन के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। सारा का ये लॉन्ग स्कर्ट विद लॉन्ग जैकेट लुक हर किसी को बेहद पसंद आया। इस लुक के लिए उन्होंने मरून कलर की लॉन्ग स्कर्ट को पिंक कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और जैकेट के साथ टीम अप किया था। सारा की यह ड्रेस नचिकेत बर्वे ने डिजाइन किया है, लेकिन आपको बाजार में ये स्टाइल आपको आराम से मिल जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
लोहड़ी फंक्शन के लिए सारा की यह ड्रेस परफेक्ट ऑप्शन में से एक है। इन दिनों लड़कियों में शरारा का क्रेज वापस देखने को मिल रहा है। यहां तक कि इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शरारा पहनना काफी पसंद कर रही हैं। केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा ने भी शरारा सूट कैरी किया था। सारा के इस खूबसूरत ड्रेस को सुकृति और आकृति ने डिजाइन किया था। उनकी इस ड्रेस पर भी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हो रखी है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग चूडियां और पैरों में जूती पहनी हुई हैं।
विज्ञापन

7 of 8
alia bhatt
हर पंजाबी कुड़ी की पहली पसंद होती है पटियाला सलवार। तो क्यों न इस बार पटियाला के साथ एक्सपेरिमेंट कर दे खुद को न्यू लुक। इसके लिए आप आलिया के इस लुक से कुछ आइडिया ले सकते हैं। आलिया ने ब्लश न्यूड कलर का लाइट वर्क पटियाला सूट के साथ हैवी दुपट्टा कैरी कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा किया है।
विज्ञापन

8 of 8
Janhvi Kapoor
पटियाला पजामे के साथ लंबी कमीज की जगह टॉप पहनकर जाह्नवी कपूर का ये लुक वाकई बेहतरीन है। तो इस फेस्टिव जाह्नवी के इस लुक को करें कॉपी और दिखे सबसे बेहतर। साथ ही आप उनका हेयरस्टाइल भी कॉपी कर सकती हैं जो उनके लुक को ज्यादा आकर्षक बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें