जब बात फैशन की हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम सबसे पहले आता है। वह हमेशा अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। वह कभी अपने लुक के साथ नए एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती। कई बार उनके ये एक्सपेरिमेंट हिट होते है तो कई बार फेल भी हो जाते हैं। बहुत सारी लड़किया उनके स्टाइल और फैशन को फॉली करती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
पिछले दिनों सोनम अपनी एक फ्रेंड की शादी अटेंड करने गोवा गई थीं। यहां से उनका एक लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा था। इसमें वह रेड कलर के गाउन में नजर आ रही थीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने डायमंड चोकर नेकपीस और राउंड सनग्लास लगाकर किया। सोनम का ये खूबसूरत गाउन Alex Perry कलेक्शन से था।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर सोनम का ये लुक देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने सोनम के इस लुक को प्रियंका के लुक का कॉपी बताया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का जैसलमेर रिसेप्शन लुक सोनम के इस लुक से काफी मिलता जुलता है।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने रेड कलर का गाउन पहना है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने गले में डायमंड चॉकर नेकलेस पहना है। इसके अलावा उन्होंने हाथों में चूड़ा, कानों में ड्रॉप इयरिंग्स और मांग में माग टीका लगा रखा है।
बता दें, कुछ दिन पहले सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ बांद्रा में मेक्सी फ्लोरल ड्रेस में स्पॉट हुई थीं। सोनम ने उस दौरान जो ड्रेस कैरी कर रखी थी, सेम वहीं ड्रेस उसी कलर में उनसे पहने प्रियंका चोपड़ा पहने नजर आ चुकी थीं, जिसे लेकर लोगों ने दोनों के लुक की तुलना की थी।