आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी मदद करेंगी। ये कुछ ऐसी टिप्स हैं जो हर लड़की को मालूम होने चाहिए। इस से आपकी बहुत सी परेशानियां मिनटों में दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 6
jeans
अगर आप अपनी नई जींस को ऑल्टर के लिए दे रही हैं तो टेलर को देने से पहले दो बार जींस को वॉश कर लें, क्योंकि धोने के बाद ज्यादातर जींस सिकुड़ जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
baby powder
अगर आपके पसंदीदा हैंडबैग पर तेल के दाग लग जाते हैं, तो इसके लिए आप तेल के स्पॉट के ऊपर बेबी पाउडर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह तक, दाग गायब हो जाएगा। यदि थोड़ा सा दाग अभी भी रहता है, तब इसी प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि दाग पूरी तरह से नहीं चला जाता।
4 of 6
jeans
अगर आपके पास कभी स्टोर में जींस ट्राई करने का टाइम नहीं है तो आप अपनी गर्दन से नापकर भी जींस खरीद सकते हैं। इसके लिए आप अपनी गर्दन के चारों ओर जींस की कमर रखें। यदि जींस की कमर आपके गले के पीछे आराम से मिलती है, तो आपकी जींस आपको फिट आएगी।
विज्ञापन
5 of 6
lipstick spot
अगर आपके कपड़ो पर लिपस्टिक का दाग लग गया है तो इसे आप बहुत आराम से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको लिपस्टिक के स्पॉट पर हेअर स्प्रे लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ना होगा। इसके बाद आप उस कपड़े को वॉश कर लें।
लेदर शूज से वॉटरमार्क हटाने के लिए, एक कटोरी में ठंडा पानी ले और इसमें सिरके की कुछ बूंद डाले। अब जहां जहां दाग है उन पर मुलायम ब्रश से तब तक स्क्रब करें जब तक दाग हट ना जाएं। अब इसे पूरी रात सूखने दें।