फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Beauty Tips : अगर दिखना है रश्मिना मंदाना की तरह खूबसूरत तो फॉलो करें ये टिप्स

Mon, 23 Jan 2023 11:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी रश्मिका मंदाना की खूबसूरती की कायल हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप रश्मिका जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
Rashmika Mandanna Beauty Tips : आज के समय में रश्मिका मंदाना को हर कोई जानता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। ना सिर्फ फिल्मों की वजह से, लोग तो सोशल मीडिया पर रश्मिका की फोटो वीडियो देखकर काफी खुश हो जाते हैं। लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। रश्मिका ना सिर्फ क्यूट हैं, बल्कि उनकी स्किन काफी ग्लोइंग भी है।

खबरों की मानें तो रश्मिका अपनी ग्लोइंग स्किन का ध्यान रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वो इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि हर हालत में उनका स्किन केयर पूरा हो जाए। अगर आप भी रश्मिका मंदाना की खूबसूरती की कायल हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप रश्मिका जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा भी सेहतमंद रहेगी। रश्मिका को अक्सर घरेलु नुस्खों के बारे में बात करते हुए देखा गया है। देर ना करते हुए आइए आपको रश्मिका की खूबसूरती का राज बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रखती हैं स्किन केयर रूटीन का काफी ध्यान - फोटो : instagram
रखती हैं स्किन केयर रूटीन का काफी ध्यान

रश्मिका अपने स्किन केयर रूटीन का काफी ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो सबसे पहले फेश वॉश से चेहरा साफ करती हैं। इसके बाद विटामिन सी के सीरम को भी चेहरे पर अप्लाई करती हैं। इतना करने के बाद एक ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर उनको ग्लो करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 7
हेयर केयर है बेहद जरूरी - फोटो : social media
हेयर केयर है बेहद जरूरी

रश्मिका अपने बालों का भी अच्छा खासा ध्यान रखती है। इसके लिए वो बचपन से ही हफ्ते में कई बार बालों में तेल लगाती हैं। 

4 of 7
ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय रखती हैं ध्यान - फोटो : instagram
ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय रखती हैं ध्यान

रश्मिका अपने चेहरे पर कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले काफी ध्यान रखती हैं। वो सन प्रोटेक्शन वाले प्रोडक्ट ही चेहरे पर लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
डाइट का रखती हैं खास ध्यान - फोटो : social media
डाइट का रखती हैं खास ध्यान

आज के समय में हेल्दी खाना काफी जरूरी होता है। रश्मिका भी अपनी अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी खाना खाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
करती हैं एलोवेरा जेल का इस्तेमाल - फोटो : instagram
करती हैं एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

रश्मिका एलोवेरा जेल को फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं वो आंखों की थकान, सूजन दूर करने के लिए वे एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे अप्लाई करती हैं। बालों में भी रश्मिका एलोवेरा जेल लगाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : rashmika mandanna/insta
दादी-नानी के नुस्खों पर है भरोसा 

रश्मिका को दादी-नानी के बताए नुस्खे पर काफी भरोसा है। वह अपनी स्किन पर चावल, हल्दी पाउडर से तैयार फेस पैक भी अप्लाई करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें