फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nancy Tyagi: नैंसी त्यागी के वो तीन लुक, जिनकी वजह से बढ़ती जा रही उनकी लोकप्रियता

Fri, 24 May 2024 11:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली नैंसी त्यागी के तीनों रेड कार्पेट लुक्स के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नैंसी त्यागी - फोटो : instagram
Nancy Tyagi: इस साल 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, कियारा आडवाणी समेत कई अभिनेत्रियों ने अपना जलवा बिखेरा। फ्रांस में चल रहे इस बड़े समारोह में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड जगत के अलावा कई इंफ्लूएंसर भी वहां पहुंचे हैं।

इस दौरान भारत से एक ऐसी डिजाइनर भी कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, जिसे देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पाए। ये कोई और नहीं बल्कि यूपी की बिटिया नैंसी त्यागी थीं। वो खुद से डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनकर कान के रेड कार्पेट पर पहुंची। अपने फैशन सेंस से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

उन्होनें इस फिल्म फेस्टिवल में तीन अलग-अलग लुक कैरी किए। इन तीनों लुक्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। नैंसी के तीनों लुक्स एक-दूसरे से एकदम अलग थे। अपने इन खूबसूरत आउटिफट्स को न सिर्फ नैंसी ने डिजाइन किया बल्कि साथ ही में उन्होंने इसकी सिलाई भी खुद से ही की है। आइए आपको भी नैंसी के इन लुक्स के बारे मे बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नैंसी त्यागी - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
पहला लुक

सबसे पहले बात करें नैंसी के पहले लुक की तो अपने पहले लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बार्बी स्टाइल का गाउन पहना था। ये गाउन 20 किलो का था, जिसको बनाने में 1000 मीटर कपड़ा लगा था। नैंसी ने ये गाउन खुद ही एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया था।
विज्ञापन

3 of 7
नैंसी त्यागी - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
कैसा रहा लुक

इस लुक के साथ नैंसी ने अपने हाथों में ग्लव्स पहने थे। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। गले में उन्होंने हल्का सा नेकपीस पहना था, जो देखने में बेहद प्यारा था। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ नैंसी ने अपने मेकअप को बेहद ही लाइट रखा था। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है। 

4 of 7
नैंसी त्यागी - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
दूसरा लुक

बात करें नैंसी के दूसरे लुक की तो अपने दूसरे लुक के आउटफिट को भी उन्होंने खुद ही डिजाइन किया था। इस लुक में उन्होंने हैवी एम्ब्राइडरी वाली नेट की साड़ी को चुना है। इसको ग्लैमरस लुक देने के लिए नैंसी ने इसके साथ खूबसूरत सा बैकलेस ब्लाउज पहना था। पेस्टल रंग की ये साड़ी देखने में कमाल की लग रही थी। 
विज्ञापन

5 of 7
नैंसी त्यागी - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
कैसा रहा लुक

अपनी इस खूबसूरत साड़ी के साथ पहनने के लिए नैंसी ने एक स्कार्फ को भी रेडी किया है। बात करें उनके मेकअप की तो अपने मेकअप को नैंसी ने बेहद सादा रखा है। इसके साथ कानों में लंबे राउंड इयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। इस लुक के साथ उन्होंने हाई हील्स भी पहनी थी।
विज्ञापन

6 of 7
नैंसी त्यागी - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
तीसरा लुक

जब नैंसी ने अपने तीसरे लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की, तो लोगों ने उसपर जमकर प्यार लुटाया। इस लुक में उन्होंने फिशकट स्कर्ट और कोर्सेट टॉप कैरी की थी। उनकी इस खूबसूरत सी स्कर्ट में लंबी सी ट्रेल थी, जो देखने में कमाल की थी। अपने इस लुक के साथ उन्होंने एक स्टॉल भी कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नैंसी त्यागी - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
कैसा रहा लुक

हाथों में ग्लव्स पहनकर उन्होंने बालों में पोनीटेल बांधी थी, जिस वजह से उनका लुक काफी प्यारा दिख रहा था। अपने इस लुक के साथ उन्होंने आंखों में विंग्ड आईलाइनर लगाया था। उनका ये लुक भी लोगों को काफी पसंद आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें