फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Style Green Suit: पहनना है हरे रंग को सूट तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी लुक दिखेगा परफेक्ट

Mon, 07 Jul 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Wear Green Suit In Sawan 2025: अगर इस बार सावन के महीने में आप हरे रंग का सूट पहनना चाहती हैं तो उसे खास तरह से स्टाइल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
पहनना है हरे रंग को सूट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
Tips To Wear Green Suit In Sawan 2025: हिंदू धर्म के लोगों के लिए सावन का महीना काफी खास माना जाता है। ये महीना भोलेनाथ को समर्पित है, ऐसे में इस महीने भगवान शिव की अराधना होता है। बारिश के इस महीने में चारों ओर हरियाली होती है, इस वजह से भी महिलाएं इस महीने में हरा रंग पहनना पसंद करती हैं।

हरा रंग भगवान शिव को भी अतिप्रिय है। ऐसे में आप भी चाहें तो सावन के में पड़ने वाले त्योहारों में हरे रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। हरे रंग का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसे कैरी करते समय आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है, ताकि आपका लुक खराब न दिखे। आइए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सही स्टाइल चुनें - फोटो : instagram
सही स्टाइल चुनें

आज के समय में सूट कई प्रकार के आते हैं। तो पहले ये फैसला करें कि आप किस तरह का सूट पहनना चाहती हैं। यदि आरामदायक सूट की तलाश में हैं तो प्लाजो और कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा बॉस लेडी लुक के लिए पैंट लुक परफेक्ट रहता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
दुपट्टा अवश्य एड करें - फोटो : instagram
दुपट्टा अवश्य एड करें

सावन में हरे रंग का सूट पहनना चाहती हैं तो उसके साथ दुपट्टा अवश्य एड करें। जरूरी नहीं है कि ये दुपट्टा हरे रंग का ही हो। आप कॉन्ट्रास्ट वाला दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। जैसे कि हरे रंग के सूट के साथ लाल या फिर पीले रंग का दुपट्टा कमाल का लगेगा। इसे आप पूजा के समय में भी कैरी कर सकती हैं। 

 

4 of 6
ज्वेलरी हो ऐसी - फोटो : Adobe stock
ज्वेलरी हो ऐसी 

आजकल मैचिंग ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड नहीं है, इसलिए अलग रंग की ज्वेलरी अपने हरे सूट के साथ पहनें। जैसे कि आप इसके साथ लाल कुंदन वाली ज्वेलरी, गोल्ड ज्वेलरी या फिर पीले कुंदन वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि अगर आपका सूट ज्यादा हैवी है तो ज्वेलरी हल्की रखें, वरना आप हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मेकअप रखें हल्का - फोटो : Adobe stock
मेकअप रखें हल्का

हरे रंग का सूट अपने आप में ही काफी कमाल का लगता है। ऐसे में इसके साथ आपको ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं है। इसलिए हरे सूट के साथ बहुत ज्यादा ब्राइट मेकअप न करें। इसके साथ केवल न्यूड या पीच टोन लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर और लाइट ब्लश बढ़िया लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर स्टाइल हो सिंपल - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल हो सिंपल

वहीं बात करें हेयरस्टाइल की तो हरे रंग के सूट के साथ सॉफ्ट कर्ल, जुड़ा या फ्रेंच ब्रेड अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सूट के साथ इस तरह की हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगी। खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप अपने हेयर स्टाइल में कुछ खास एक्सेसरीज एड करें, ताकि आपका लुक अलग सा दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें