फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit From Banarasi Saree: पुरानी बनारसी साड़ी से बनवाएं ये 5 आउटफिट, हर कोई पूछेगा 'कहां से खरीदा ?'

Sun, 06 Jul 2025 03:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Outfits You Can Make with Your Old Banarasi Saree: यदि आपके पास पुरानी बनारसी साड़ी रखी है तो उससे एक अलग और ट्रेंडी बनारसी आउटफिट तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 6
बनारसी साड़ी से बनाएं ये 5 आउटफिट - फोटो : instagram
Outfits You Can Make with Your Old Banarasi Saree: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहनना पसंद करती हैं। ये परिधान भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, इसी के चलते हर महिला के पास हर तरह की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन होता है।

सबसे बेस्ट साड़ियों की बात करें तो बनारसी साड़ी एक ऐसा प्रकार है, जिसे पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में पहना जाता है। बनारसी साड़ियां सालोंं-साल खूबसूरत बनी रहती हैं। कई घरों में तो बनारसी साड़ियों को पीढ़ी दर पीढ़ी तोहफे के रूप में भी दिया जाता है।

यदि आपके पास भी कोई पुरानी बनारसी साड़ी है, जिसे आप पहनकर बोर हो गई हैं, लेकिन उसे हटाने का मन नहीं है तो उससे अलग आउटफिट तैयार कराएं। बनारसी साड़ी से बनने वाले आउटफिट्स के बारे यहां हम आपको जानकारी देंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
लहंगा - फोटो : instagram
लहंगा

बनारसी लहंगा देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसके लिए या तो आप पूरी साड़ी से लहंगा तैयार करा सकती हैं। अगर नहीं तो फिर आप प्लेन फैब्रिक लेकर लहंगा तैयार कराएं और फिर उसमें अपनी बनारसी साड़ी का बॉर्जर अटैच कराएं। ऐसा करने से आपकी साड़ी दोबारा से इस्तेमाल हो जाएगी, और आपके पास एक खूबसूरत सा लहंगा भी हो जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
सूट - फोटो : instagram
सूट

बनारसी सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसे शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ के मौके पर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। इसीलिए आप चाहें तो अपनी बनारसी साड़ी से सूट तैयार कराएं। इसके साथ दुपट्टा अलग तरह का कैरी करें, ताकि आपका सूट देखने में एकदम स्टाइलिश दिखे। 

 

4 of 6
अनारकली गाउन - फोटो : instagram
अनारकली गाउन

यदि साड़ी काफी हैवी है तो उसके उपयोग से आप अनारकली गाउन तैयार करा सकती हैं। इसकी मदद से एक रिच और फ्लोई अनारकली ड्रेस या एथनिक गाउन तैयार हो जाएगा। अनारकली गाउन में बैकलेस या डीप नेक डिज़ाइन बेहद रॉयल लगती है। इसलिए आप इसे भी तैयार करा सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
जैकेट - फोटो : instagram
जैकेट

कुछ अलग सा बनवाने का प्लान कर रही हैं तो बनारसी जैकेट या फिर श्रग तैयार कराएं। बनारसी फैब्रिक से बना शॉर्ट या लॉन्ग जैकेट वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी खूब जचता है। इसे आप प्लेन कुर्ता, जंपसूट या टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका सिंपल सा लुक भी बेहद ही खूबसूरत बन जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनारसी पैंट्स - फोटो : instagram
बनारसी पैंट्स 

सिंपल कुर्ते के साथ आप बनारसी साड़ी से बनी पैंट्स और प्लाजो कैरी कर सकती हैं। इसके लिए साड़ी के भारी बॉर्डर वाले हिस्से से सीधी पैंट्स या फ्लेयर्ड प्लाज़ो बनवा सकती हैं। इसे कुर्ता या शर्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें