फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurti Stitching Tips: कुर्ती सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा पूरा लुक

Sun, 17 Aug 2025 03:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kurti Stitching Tips: यदि आपको भी कुर्ती सिलवानी है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कुर्ती सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा पूरा लुक - फोटो : instagram
Kurti Stitching Tips: कुर्ती सिर्फ एक पारंपरिक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट मेल है। ऑफिस हो, कॉलेज या कोई फेस्टिवल, कुर्ती हर मौके पर पहनने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। लेकिन जब बात नई कुर्ती सिलवाने की आती है, तो कई बार छोटी-छोटी गलतियां आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती हैं।

दरअसल, सही फिटिंग, फैब्रिक का चुनाव, नेक और स्लीव्स की डिजाइन जैसी बातों का ध्यान न रखा जाए, तो महंगे कपड़े और डिज़ाइन भी फीके पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि कुर्ती सिलवाते समय कुछ फैशन टिप्स को ज़रूर ध्यान में रखा जाए। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी अगली कुर्ती सबका ध्यान खींचे, तो आगे दिए गए सुझावों को जरूर पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 6
बॉडी टाइप के अनुसार डिजाइन चुनें - फोटो : instagram
बॉडी टाइप के अनुसार डिजाइन चुनें

कभी भी सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करते हुए कुर्ती की डिजाइन न चुनें। इस बात का ध्यान रखें कि हर डिजाइन हर बॉडी पर अच्छा नहीं लगता। अगर आप पतली हैं तो ए-लाइन या स्ट्रेट कट कुर्ती अच्छी लगेगी, वहीं कर्वी फिगर के लिए अनारकली या प्रिंसेस कट ज्यादा बेहतर होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
फिटिंग रखें सही - फोटो : instagram-Falaq Naazz
फिटिंग रखें सही

हमेशा ध्यान रखें कि कुर्ती की फिटिंग एकदम सही होनी चाहिए। न तो ज्यादा टाइट और न ही ज्यादा ढीली कुर्ती आप पर अच्छी लगेगी। ऐसा इसलिए कुर्ती टाइट या ज्यादा ढीली हो तो स्टाइल बिगड़ जाता है। हर बार टेलर को अपना नाप दें, ताकि कुर्ती एकदम परफेक्ट बने। 


 

4 of 6
सही फैब्रिक चुनें - फोटो : instagram
सही फैब्रिक चुनें

हमेशा मौसम और जगह के हिसाब से कुर्ती के फैब्रिक का चयन करें। जैसे कि कॉटन फैब्रिक ऑफिस के लिए परफेक्ट है, जबकि सिल्क, चंदेरी या रेयॉन पार्टी वियर के लिए बेस्ट हैं। भारी फैब्रिक गर्मियों में असहज लग सकता है, वहीं लिनेन फैब्रिक बारिश के मौसम के लिए सही नहीं है। 


 
विज्ञापन

5 of 6
नेक और स्लीव्स का डिजाइन फेस कट के अनुसार चुनें - फोटो : instagram
नेक और स्लीव्स का डिजाइन फेस कट के अनुसार चुनें

हमेशा नेक और स्लीव का डिजाइन अपने गर्दन के आकार के हिसाब से ही चुनें। जैसे कि राउंड, वी-नेक, या बोट नेक जो भी स्टाइल आपको सूट करे वही सिलवाएं। एक बार चाहें तो ट्राई करके देख लें कि आप पर क्या अच्छा लगेगा।   



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लंबाई और स्लिट्स का रखें ध्यान - फोटो : instagram
लंबाई और स्लिट्स का रखें ध्यान

कुर्ती की लंबाई से ही आपकी लंबाई छोटी और बड़ी दिखती है। जैसे कि छोटी हाइट पर बहुत लंबी कुर्ती अच्छा इम्प्रेशन नहीं देती। फ्रंट स्लिट या साइड स्लिट्स से आप मॉडर्न टच भी जोड़ सकती हैं। इसलिए कुर्ती की लंबाई का चयन हमेशा अपने हाइट के हिसाब से ही करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें