फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtrian Look: इस गणेश चतुर्थी महाराष्ट्रीयन लुक में हों तैयार, इन अभिनेत्रियों से ले सकती हैं टिप्स

Sat, 16 Aug 2025 12:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Get Perfect Maharashtrian Look Inspired  from These Actresses: अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन लुक में होना है तैयार तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स - फोटो : instagram
Get Perfect Maharashtrian Look Inspired  from These Actresses: हिंदू धर्म के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इसी दिन से गणपति उत्सव का आरंभ होता है। गणेश चतुर्थी के दिन ही गणपति बप्पा का जन्मदिन होता है, जिसे लोग बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं।

इस दिन महिलाएं न सिर्फ अपने घरों और मंदिरों को खूब सजाती हैं। बल्कि साथ ही में वो खुद भी अच्छी तरह से तैयार होती हैं। चूंकि इसकी धूम सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होती है, इसलिए महिलएं ज्यादातर महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होती है। यदि आप भी इस दिन महाराष्ट्रीयन अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो कुुछ अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लें, ताकि आपका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

यदि आप पारंपरिक लुक कैरी करना चाहती हैं तो अंकिता लोखंडे के जैसी लाल-पीले रंग की नौवारी साड़ी कैरी करें। गणपति पूजा के लिए लाल-पीली नौवारी से साड़ी से बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। इस तरह की साड़ी कैरी कर रही हैं तो इसके साथ नाक में महाराष्ट्रीयन नथ पहनें। बालों में मेसी बन बनाकर लुक कंप्लीट करें। 
विज्ञापन

3 of 7
रुपाली गांगुली - फोटो : instagram
रुपाली गांगुली

लाल-पीली साड़ी कैरी नहीं करनी तो आप अपने लिए रुपाली गांगुली जैसा लुक क्रिएट करें। ऐसा करने के लिए आपको लाल और नीले रंग की  नौवारी साड़ी पहननी है। इस तरह की साड़ी के साथ भी अगर आप जूड़ा बनाएंगी, तो ही आपका लुक अच्छा दिखेगा। कोशिश करें कि ऐसी साड़ी सिल्क फैब्रिक में हो, ताकि ये देखने में और प्यारी दिखे। 
 

4 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी 

आप चाहें तो शिल्पा शेट्टी की तरह ऐसी गुलाबी नौवारी साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसी साड़ी के साथ कुंदन की ज्वेलरी कैरी करें। बालों में बन बनाते हुए इसपर गजरा लगाएं। ऐसी साड़ी के साथ आप कॉन्ट्रास्ट में ब्लाउज पहनें, ताकि आपका साड़ी लुक निखरकर सामने आए। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जेनेलिया देशमुख - फोटो : instagram
जेनेलिया देशमुख 

कुछ अलग सा लुक क्रिएट करना है तो क्रीम कलर का एथनिक आउटफिट कैरी करें। इस तरह के आउटफिट के साथ आपका मेकअप और ज्वेलरी खास होनी चाहिए, वरना ऐसा लुक क्रिएट करने का कोई मतलब नहीं हैं। सिंपल सी व्हाइट रंग की साड़ी के साथ गले में हैवी नेकपीस पहनें और नाक में पारंपरिक नथ। 
विज्ञापन

6 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

यदि आपको नौवारी साड़ी पहननी नहीं आती, तो ये जरूरी नहीं है कि आप इसे ही पहनें। आप चाहें तो माधुरी दीक्षित के इस लुक से टिप्स लेकर भी तैयार हो सकती हैं। इसके लिए टील ब्लू रंग की साड़ी को अच्छी तरह से कैरी करें। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें। इसके अलावा नाक में नथ पहनना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर

कुछ सिंपल सा लुक कैरी करना है तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से बेहतर कुछ आपके लिए हो ही नहीं सकता। इस तरह की सिंपल सी लाल-हरी साड़ी भी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। इस तरह के लुक के बाद आप पूरा दिन कंफर्टेबल रहेंगी। इसके साथ माथे पर बिंदू अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें