फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: साधारण सा देसी लुक नहीं इन एक्ट्रेस की तरह पहनें फ्यूजन कपड़े, दिखेंगी स्टाइलिश

Wed, 02 Nov 2022 10:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fusion wear - फोटो : instagram
महिलाएं हमेशा लेटेस्ट फैशन को फॉलो करना पसंद करती हैं। शादियों का सीजन नजदीक है, ऐसे में महिलाएं साड़ी, लहंगे के साथ ही कुछ हटके पहनने के लिए मार्केट में निकल जाती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सारे आउटफिट आपको रेडीमेड ही मिल जाएं। आप चाहें तो टेलर की मदद से अपने लिए कस्टमाइज कपड़े बनवा सकती हैं। इन दिनों ट्रेडिशनल और मॉडर्न कपड़ों का मिश्रण फ्यूजन वियर काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिसे अक्सर लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। 
इस दिवाली बॉलीवुड में हुई पार्टीज में मलाइका अरोड़ा से लेकर शहनाज गिल, तापसी पन्नू और माधुरी दीक्षित ने कुछ ऐसे कपड़े पहने। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए देखें ऐसे ही कुछ खूबसूरत फ्यूजन वियर, जिसे आप जरूर पहनना चाहेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
fusion wear - फोटो : instagram
धोती डिजाइन की स्कर्ट संग श्रग
इन दिनों स्कर्ट में ये नया डिजाइन हर हसीना की पसंद बना हुआ है। मलाइका अरोड़ा ने दिवाली पार्टी के लिए हरे रंग के धोती डिजाइन स्कर्ट को चुना था। लेकिन इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा से लेकर तारा सुतारिया तक धोती डिजाइन की स्कर्ट को पहनें दिख चुकी हैं। धोती स्कर्ट के साथ ब्लाउज और लांग श्रग काफी ज्यादा ट्रेंड में है। 
विज्ञापन

3 of 6
dhoti saree - फोटो : instagram
धोती साड़ी
इन दिनों धोती डिजाइन की साड़ी भी ट्रेंड में है। जिसे तापसी पन्नू को पहने जरूर देखा होगा। इस तरह की साड़ी पहनने में काफी आरामदायक होती है। सिंपल सैटिन डिजाइन की साड़ी को हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ मैच करें। साथ में खुले बाल खूबसूरत लुक बनाएंगे।

4 of 6
shehnaaz gill - फोटो : instagram
स्कर्ट संग प्लजिंग नेकलाइन
शहनाज गिल में हैवी लांग स्कर्ट को प्लजिंग डीप नेकलाइन डिजाइन के ब्लाउज के साथ पहना था। लेकिन ज्यादातर महिलाएं इस तरह की स्कर्ट को टर्टल नेक क्रॉप टॉप के साथ पहनना पसंद कर रही हैं। ये आउटफिट आप चाहें तो मार्केट से लें या फिर कस्टमाइज करवाएं। दोनों ही तरीके से खूबसूरत लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
rakul preet singh - फोटो : instagram
पलाजो और शरारा काफी लड़कियां पसंद कर रही हैं। लेकिन शरारा और पलाजो का फ्यूजन वर्जन है। जिसमे पलाजो के साथ ब्लाउज को पहना गया है। वहीं साथ में श्रग इस लुक को ट्रेडिशनल बना रहा है। इस तरह के कपड़े भी मार्केट में बहुत ही आसानी से आपको मिल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित का पलाजो सेट
आप चाहें तो माधुरी दीक्षित की तरह ओवरसाइज पलाजो संग ब्लेजर डिजाइन के कुर्ते को चुनें। ये दिखने में आपको काफी स्मार्ट लुक देगा। इस तरह के कपड़े को आप टेलर की मदद से अपने लिए कस्टमाइज करवाएं। साथ में हैवी ईयररिंग्स और बालों को वेवी कर्ल करें। लुक काफी खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें