फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: कॉलेज गोइंग गर्ल श्वेता तिवारी के इन लुक्स से ले सकती हैं टिप्स

Tue, 14 Jun 2022 12:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shweta tiwari - फोटो : instagram
लड़कियां स्टाइल और फैशन के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहती हैं। फिर वो चाहे कॉलेज गर्ल हो या फिर वर्किंग वुमन। स्टाइलिश और कंफर्टवियर की तलाश में सभी रहती हैं। जो उन्हें बाकी सबसे अलग दिखाए। अगर कॉलेज जाने की तैयारी में हैं या फिर कॉलेज में अपने लुक में कुछ खास बदलाव चाहती हैं। तो एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari
40 की उम्र में भी श्वेता के लुक्स और स्टाइल उनकी बेटी पलक तिवारी से कम नहीं दिखते। वहीं इंस्टाग्राम पर वो अक्सर ही अपने लुक्स की तस्वीरें साझा कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वहीं इन लुक्स को देख स्टाइल टिप्स भी ली जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
shweta tiwari - फोटो : instagram
कंफर्ट और स्टाइलिश लुक के लिए ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस को आप कॉलेज में ट्राई कर सकती हैं। फ्रिल डिटेलिंग वाली इस ड्रेस को श्वेता ने खुले बालों के साथ पेयर किया है। आप चाहे तो इस तरह की ड्रेस के साथ हाफ मेसी बन बनाकर बाकी के बालों को खुला छोड़ सकते हैं। वहीं साथ में हूप ईयररिंग्स और शूज कूल लुक देंगे। वहीं अगर ड्रेस के साथ फेमिनिन टच चाहती हैं तो फ्लैट सैंडल को भी इस तरह की ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। 

4 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
वहीं गर्मियों के मौसम में ट्रेंडी लुक चाहिते तो टैंक टॉप के साथ आप चाहें तो मिनी स्कर्ट को पहन सकती हैं। साथ ही डेनिम जैकेट काफी कूल लुक देगा। श्वेता तिवारी का ये लुक पूरी तरह से परफेक्ट है। जिसके साथ उन्होंने स्पोर्ट्स शूज को कैरी किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
shweta tiwari - फोटो : instagram
समर्स में ट्रेंडी लुक के लिए पा श्वेता तिवारी की तरह लूज फिटिंग वाली स्लीव डिजाइन की मैक्सी ड्रेस को भी पहन सकती हैं। व्हाइट कलर बेस के सात प्रिंट काफी खूबसूरत लगते हैं। वहीं गर्मियों के मौसम में ये कलर आंखों को भी सुकून देंगे और बॉडी को भी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shweta tiwari - फोटो : instagram
अगर आप कॉलेज में बिल्कुल कूल स्टाइल में एंट्री चाहती हैं तो इस कलरफुल को-आर्ड सेट को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ ग्लै़डिएटर्स और पोनीटेल स्टाइलिश दिखेंगे। वैसे चाहे तो श्वेता तिवारी के इस पूरे लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें