फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : शनाया कपूर के इन लुक्स से लें फैशन टिप्स, दिखेंगी बला की खूबसूरत

Wed, 18 Jan 2023 03:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर फैशन सेंस की बात करें तो शनाया का फैशन सेंस किसी एक्सपीरियंस एक्टेर्स से कम नहीं है। ना सिर्फ फैशन सेंस बल्कि लोगों को शनाया का मेकअप भी काफी पसंद आता है। 
विज्ञापन
1 of 6
शनाया कपूर के इन लुक्स से लें फैशन टिप्स - फोटो : instagram
Fashion Tips: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भले ही अभी तक खुद बड़े पर्दे पर ना आईं हों लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट की वजह से वो लगातार सुर्खियों में बनीं रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। पोस्ट की गई फोटोज में शनाया का ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है।

अगर फैशन सेंस की बात करें तो शनाया का फैशन सेंस किसी एक्सपीरियंस एक्टेर्स से कम नहीं है। ना सिर्फ फैशन सेंस बल्कि लोगों को शनाया का मेकअप भी काफी पसंद आता है। अगर आप भी शनाया जैसा तैयार होने का सोच रहीं है तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट नजर डाल सकती हैं। शनाया ना सिर्फ एथनिक वियर बल्कि वेस्टर्न वियर में भी जलवा बिखेरतीं हैं। इसके साथ ही शनाया के फॉर्मल लुक को भी काफी पसंद किया जाता है। आइए आपको भी शनाया के कुछ बेस्ट लुक्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हरे रंग के लहंगे मे शनाया - फोटो : instagram
हरे रंग के लहंगे मे शनाया 

वैसे तो शनाया कपूर का हर अंदाज काफी शानदार होता है। पर, हाल ही में उन्होंने हरे रंग के हैवी लंहगे में कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसे काफी पसंद किया गया। इस लहंगे में शनाया ने अपने बालों में गजरा लगाया था और कानों में छोटे इयररिंग्स पहने थे। 
विज्ञापन

3 of 6
लेदर स्कर्ट और जैकेट में दिए पोज - फोटो : instagram
लेदर स्कर्ट और जैकेट में दिए पोज

ये फोटोज शनाया ने कुछ ही दिन पहले शेयर की थी। इसमें वो लेदर स्कर्ट और जैकेट पहनीं थीं। इसके साथ लेदर के ही बूट्स इस लुक को कंप्लीट कर रहे थे। 

4 of 6
सीक्वेंस साड़ी में शनाया - फोटो : instagram
सीक्वेंस साड़ी में शनाया

सीक्वेंस वाली साड़ी में शनाया ने काफी हॉट पोज दिए। इस साड़ी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था, जिसकी वजह से उनका लुक काफी अच्छा लग रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
ब्लैक ड्रेस में शनाया - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस में शनाया 

ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस के साथ शनाया ने ब्लैक रंग की ही हील्स को कैरी किया था। इस लुक में उनका मेकअप काफी मिनिमल था। जिस वजह से वो काफी सिजलिंग लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑल व्हाइट लुक में दिखा फॉर्मल अंदाज - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट लुक में दिखा फॉर्मल अंदाज 

शनाया ने कुछ समय पहले ऑल व्हाइट लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसे कोई भी अपने ऑफिस के लिए कैरी कर सकता है। उनका ये लुक भी लोगों को काफी पसंद आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें