फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: जाॅब इंटरव्यू में भूलकर भी न पहनें इस तरह के कपड़े, देखते ही कर दिए जाएंगे बाहर

Sat, 01 Apr 2023 11:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंटरव्यू में न पहनें ये कपड़ें - फोटो : istock
Fashion Tips: मौके के मुताबिक कपड़े आपको प्रभावी लुक देने के साथ ही लोगों पर अच्छा असर डालते हैं। ऐसे में अगर आप किसी खास मौके पर सबको इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। किसी भी शख्स के लिए नौकरी और इंटरव्यू बहुत ही खास मौका होता है। नौकरी के लिए जब आप इंटरव्यू देने जाते हैं तो अपने एंप्लॉयर पर अच्छा प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं। कहते है ब्यूटी पहला इंप्रेशन होता है। आपके कपड़े और लुक्स एम्प्लॉयर पर पहला असर छोड़ते हैं। इसलिए आपको इंटरव्यू पर जाते समय सोच समझ कर कपड़े पहनने चाहिए। इंटरव्यू के लिए कपड़े चुनते वक्त ध्यान रखें कि आपको क्या पहनना सही रहेगा। कपड़े फॉर्मल होने चाहिए और डिजाइन और रंग पर भी ध्यान दें। सबसे जरूरी बात है कि इंटरव्यू में क्या बिल्कुल पहनकर नहीं जाना चाहिए, इस बारे में पता हो। जानिए नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो भूल से भी किस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
इंटरव्यू में कैजुअल कपड़े न पहनें - फोटो : istock
ज्यादा कैजुअल कपड़े न पहनें

कई सारी कंपनियों में इंटरव्यू इनफॉर्मल सेटिंग में होता है। लोग कैजुअल कपड़ों में जाॅब इंटरव्यू के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन इससे इंटरव्यू के दौरान गलत प्रभाव पड़ता सकता है। बहुत ज्यादा कैजुअल कपड़े पहनकर जाॅब इंटरव्यू के लिए न जाएं। इसमें रिप्ड जींस, टैंक टाॅप, फ्लिप फ्लॉप, स्नीकर्स और ड्रेस पहनकर इंटरव्यू में नहीं जाना चाहिए। इंटरव्यू में ओवरड्रेस होकर भी न जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
असहज फुटवियर न पहनें - फोटो : Pixabay
असहज कपड़े या फुटवियर न पहनें

जाॅब इंटरव्यू के लिए असहज कपड़े या फुटवियर न पहनें। अक्सर महिलाएं साड़ी या ड्रेस के साथ हील्स पहन लेती हैं लेकिन ज्यादा देर इसे कैरी नहीं कर पाती। हाई हील्स से उन्हें दर्द होने लगता है और यह उनके चेहरे पर दिखने भी लगता है। इसलिए ऐसे कपड़े या एक्सेसरीज को कैरी न करें जो आपको असहज बना दे। बहुत ज्यादा टाइट या लूज कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए।

4 of 5
ज्यादा तेज खुशबू का परफ्यूम न लगाएं - फोटो : istock
परफ्यूम

गर्मी के दिन हैं। बाहर निकलते समय आप डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। अच्छी खुशबू आपके साथ ही आसपास के लोगों को भी पसंद आती है लेकिन इंटरव्यू में कभी भी ऐसा परफ्यूम लगाकर न जाए जिसकी खुशबू बहुत ज्यादा तेज हो और उससे किसी को असहज महसूस हो। हो सकता है कि किसी को तेज परफ्यूम की खुशबू से एलर्जी हो। इसलिए हल्की खुशबू वाले परफ्यूम इस्तेमाल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिवीलिंग कपड़े न पहनें - फोटो : Istock
रिवीलिंग कपड़े न पहनें

जाॅब इंटरव्यू पूरी तरह से एक प्रोफेशनल मीट होती है। जिसमें आपको ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जो अधिक रिवीलिंग और ब्राइट हों। अपनी ड्रेस की नेकलाइन, हेमलाइन का ध्यान रखें। शिमरी, पार्टी वियर, लो कट ड्रेस इंटरव्यू के लिए बिल्कुल सही कपड़े नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें