फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: मात्र 2000 रुपये में तैयार करें मनीष मल्होत्रा के ये डिजाइनर साड़ी लुक्स

Sun, 15 Jan 2023 11:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2000 रुपये में तैयार करें मनीष मल्होत्रा के ये डिजाइनर साड़ी लुक्स - फोटो : instagram
Fashion Tips :आज के समय में कुछ-कुछ दिनों में कपड़ों का ट्रेंड बदलता रहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जो हर कार्यक्रम में एक दम हटकर दिखना चाहते हैं। अगर एथनिक वियर की बात करें तो महिलाओं के लिए साड़ी सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। जिसे ऑफिस से लेकर कॉलेज फेयरवेल में भी पहना जा सकता है। साड़ी को पहनकर हर कोई खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिख सकता है। ऐसे में अगर साड़ी डिजाइनर हो तो क्या ही कहने।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कई कार्यक्रमों में मनीष मल्होत्रा जैसे बड़े डिजाइनर की साड़ियां पहनती हैं लेकिन इनकी साड़ी का कलेक्शन इतना ज्यादा महंगा होता है कि हर कोई इसे खरीद भी नहीं सकता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि बिल्कुल मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन जैसे ही होंगे लेकिन इनका दाम महज 1500-2000  के बीच में ही होगा।
विज्ञापन

2 of 5
ब्लैक साड़ी - फोटो : instagram
ब्लैक साड़ी 

मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक कलर की साड़ी कृति सैनन ने पहनी थी। अगर इसके प्राइज की बात करें तो वो तो काफी ज्यादा है लेकिन हां हूबहू इससे मिलती जुलती ब्लैक साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। जिसका दाम सिर्फ 1500 से लेकर 2000 तक होगा।

ऐसे करें स्टाइल 

इस तरह की साड़ी को स्टाइल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। इस साड़ी के साथ आप अगर मेसी हेयर स्टाइल को चुनेगीं तो ये काफी ज्यादा अच्छा लगेगा। वहीं आई मेकअप के लिए आप स्मोकी आई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पिंक साड़ी में शहनाज - फोटो : instagram
पिंक साड़ी 

मनीष मल्होत्रा की इस साड़ी को हाल ही में शहनाज गिल ने पहना था। इसके साथ उनके स्ट्रेट किए हुए खुले बाल काफी खूबसूरत लग रहे थे। इससे मिलती जुलती हुई साड़ी आपको महज 1000 से 1600 रुपये तक में मिल जाएगी। इसे आप कॉकटेल नाइट में पहन सकती हैं। 

ऐसे करें स्टाइल 

इसके साथ अगर आप मोती की ज्वैलरी पहनेंगी तो काफी रॉयल लुक आएगा। वहीं इस साड़ी में आप बालों को खुला रख सकती हैं। 

4 of 5
गोल्डन साड़ी में कियारा - फोटो : instagram
गोल्डन कलर की साड़ी 

गोल्डन रंग की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के लिए डिजायन की थी। इसके जैसी साड़ी को आप आराम से 2000 तक में खरीद सकते हैं। अगर इसको शादी जैसे कार्यक्रम में पहना जाएगा तो इसका शाइनी लुक काफी खूबसूरत लगेगा।

ऐसे करें स्टाइल

साटन के ब्लाउज के साथ इस तरीके की साड़ी काफी प्यारी लगती है। ब्लाउज को अगर आप बैकलेस बनवाएंगी तो इसकी खूबसूरतू में चार चांद लग जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साड़ी बाजार - फोटो : istock
अगर आपको भी साड़ियों के लुक पसंद आए हैं तो देर ना करते हुए जल्द ये जल्द बाजार जाएं और मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से मिलती-जुलती इस साड़ियों को पहन कर जलवा बिखेरें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें