फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: किस रंग के कपड़ों के साथ कैसी लिपस्टिक देगी परफेक्ट लुक ? यहां जानें हर डिटेल

Sun, 01 Dec 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपड़ों के रंग के साथ सही लिपस्टिक चुनना आपके लुक को और निखार सकता है। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपको अलग-अलग रंग के कपड़ों के साथ सही लिपस्टिक चुनने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 8
किस रंग के कपड़ों के साथ कैसी लिपस्टिक देगी परफेक्ट लुक ? - फोटो : Adobe stock
Fashion Tips: लिपस्टिक महिलाओं के मेकअप का एक अहम हिस्सा है। महिलाएं चाहे मेकअप का कोई भी सामान न खरीदें, लेकिन उनके पास लिपस्टिक का अच्छा-खासा कलेक्शन रहता ही है। सिर्फ एक लिपस्टिक ही महिलाओं के लुक को पूरी तरह से बदल सकती है।

वैसे तो लिपस्टिक का इस्तेमाल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ही होता है, लेकिन यदि इसके रंग का चयन सोच-समझ के न किया जाए तो गलत लिपस्टिक लगाने से लुक बिगड़ भी सकता है। कई बार तो गलत रंग की लिपस्टिक की वजह से लुक अजीब दिखने लगता है। ऐसे में हर महिला को इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि वो कैसे रंग के कपड़ों के साथ कैसी रंग की लिपस्टिक लगाएं।

यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको आज बताएंगे कि आपको किस रंग के कपड़ों के साथ कैसी लिपस्टिक चुननी चाहिए। लिपस्टिक के रंग का चयन मेकअप के हिसाब से भी करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 8
काले कपड़े - फोटो : instagram
काले कपड़े

यदि आप ब्लैक रंग के आउटफिट कैरी कर रही हैं तो उसके साथ क्लासी लुक के लिए रेड लिपस्टिक, सॉफिस्टिकेटेड लुक के लिए वाइन रंग और मिनिमल लुक के लिए न्यूड शेड की लिपस्टिक का चयन करें।  
विज्ञापन

3 of 8
सफेद कपड़े - फोटो : instagram
सफेद कपड़े

यदि आप सफेद रंग का आउटफिट कैरी कर रही हैं तो एलिगेंट लुक के लिए गुलाबी या पीच टोन की लिपस्टिक, क्लासी लुक के लिए कोरल लिपस्टिक और बोल्ड लुक के लिए डार्क रेड लिपस्टिक कैरी करें।  

4 of 8
लाल कपड़े - फोटो : instagram
लाल कपड़े

लाल रंग के कपड़ों के साथ यदि मेकअप मिनिमल रखा है तो न्यूड शेड की लिपस्टिक, क्लासी और फेमिनिन लुक के लिए सॉफ्ट पिंक और सर्दियों के मौसम में वाइन रंग की लिपस्टिक लगाएं।  
विज्ञापन

5 of 8
नीले कपड़े - फोटो : instagram
नीले कपड़े

यदि नीला आउटफिट कैरी कर रही हैं तो नेचुरल लुक के लिए रोजी पिंक या न्यूड लिपस्टिक का चयन करें। सॉफ्ट लुक के लिए आप पीच लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। बोल्ड लुक के लिए वाइन कलर बेस्ट रहेगा।  
विज्ञापन

6 of 8
पीले कपड़े - फोटो : instagram
पीले कपड़े 

पीले रंग के कपड़ों के साथ आप यदि वाइब्रेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो कोरल और पीच टोन की लिपस्टिक का चयन करें। सिंपल लुक के लिए आप न्यूड पिंक का भी चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
गुलाबी कपड़े - फोटो : instagram
गुलाबी कपड़े

लड़कियों को गुलाबी रंग के कपड़े काफी पसंद आते हैं। इसके साथ यदि आप फेमिनिन लुक कैरी करना चाहती हैं तो डीप रोज रंग की लिपस्टिक का चयन करें। ग्रेसफुल लुक के लिए लाइट पीच रंग की लिपस्टिक चुनें। सटल लुक के लिए न्यूड ब्राउन रंग की लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। 
  
विज्ञापन

8 of 8
हरे कपड़े - फोटो : instagram

हरे कपड़े

यदि आप हरे रंग के कपड़े कैरी कर रही हैं तो सटल लुक के लिए ब्रिक रेड या बरगंडी रंग की लिपस्टिक का चयन करें। एलिगेंट लुक कैरी करने के लिए पीच रंग चुनें। क्लासी लुक के लिए आप डार्क रेड रंग का भी चयन कर सकती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें