लहंगे का ट्रेंड इन दिनों काफी ज्यादा है। पहले तो केवल शादी के मौके पर ही लड़कियां लहंगा पहनती थीं। लेकिन लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंडी है। जिसे हर मौके पर पहना जा सकता है। ए लाइन डिजाइन का लहंगा इस समय काफी चलन में है। लेकिन आलमारी में काफी सारे लहंगे रहते हैं जो घेरदार नहीं रहते है। ऐसे में इसे पहनने से महिलाएं कतराती हैं। अगर आपकी आलमारी में भी ऐसा कोई लहंगा है जिसे आप बेहद पसंद करती हैं। लेकिन कम घेर की वजह से नहीं पहनती तो इसे इन तरीकों से घेरदार बना सकती हैं।