फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Style Printed Saree: प्रिंटेड साड़ी में लगेंगी बला की खूबसूरत, इस तरह से करें स्टाइल

Sun, 12 Jan 2025 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रिंटेड साड़ियां हमेशा से ही महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप प्रिंटेड साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं:
 
विज्ञापन
1 of 6
प्रिंटेड साड़ी में लगेंगी बला की खूबसूरत - फोटो : instagram
How to Style Printed Saree: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं सदियों से पहन रही हैं। ये भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि आज के समय में तो विदेशी महिलाएं भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। बात करें भारतीय महिलाओं की तो आज की नारी शादी-विवाह से लेकर दफ्तर और पार्टियों में भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं।

बाजार में कई पैटर्न और फैब्रिक की साड़ियां मिलती हैं, जो लुक को न सिर्फ फॉर्मल लुक दिखाने में मदद करती हैं, बल्कि इनकी वजह से खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है।

अगर बात करें सिंपल प्रिंटेड साड़ी की तो वो लड़कियों को काफी पसंद आती है, क्योंकि इसे कैरी करना आसान होता है। पर, कई बार इसे कैरी करते समय महिलाएं और लड़कियां कुछ गलती कर देती हैं, जिस वजह से लुक बिगड़ जाता है। इसी के चलते हम आज यहां आपको प्रिंटेड साड़ी स्टाइल करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सही हो ब्लाउज - फोटो : instagram
सही हो ब्लाउज

यदि आप सिंपल सी प्रिंटेड पहन रही हैं तो उसके साथ ब्लाउज सॉलिड रंग का ही पहनें। यह लुक को बैलेंस करता है। यदि आपकी साड़ी का प्रिंट हल्का है, तो आप हेवी एंब्रॉयडरी या डिजाइनर ब्लाउज पहन सकती हैं। ऐसी साड़ियों के साथ हाई नेक, बोट नेक या स्लीवलेस ब्लाउज ट्रेंड में हैं और आपके लुक को मॉडर्न टच देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
बेल्ट के साथ एक्सपेरिमेंट करें - फोटो : Instagram
बेल्ट के साथ एक्सपेरिमेंट करें

यदि आप साड़ी में थोड़ा वेस्टर्न फ्यूजन चाहती हैं, तो साड़ी के साथ एक स्टाइलिश बेल्ट पहनें। यह आपके लुक को यूनिक और फॉर्मल बना देगा। ऐसा लुक दफ्तर में काफी अच्छा लगता है। 

4 of 6
ऐसे करें ज्वेलरी का चयन - फोटो : instagram
ऐसे करें ज्वेलरी का चयन

 हल्के प्रिंट वाली साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहनें, जैसे कि कुंदन सेट, चोकर या हैवी झुमके। बोल्ड प्रिंट वाली साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहनें, ताकि साड़ी का लुक हाइलाइट हो।
विज्ञापन

5 of 6
हेयरस्टाइल हो सही - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल हो सही

जॉर्जेट की प्रिंटेड साड़ी के साथ लो बन या साइड ब्रेड अच्छा लगता है। अगर आप कैजुअल लुक चाहती हैं तो खुले बाल या हल्की कर्लिंग कर सकती हैं। खासतौर पर सॉफ्ट कर्ल्स प्रिंटेड साड़ी के साथ खूबसूरत लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेकअप का ध्यान रखें - फोटो : instagram
मेकअप का ध्यान रखें

प्रिंटेड साड़ी के साथ हल्का मेकअप करें, लेकिन आंखों को हाइलाइट करना न भूलें। इसके अलावा एक स्टाइलिश क्लच या पोटली बैग साथ लें, जो आपकी साड़ी के साथ मैच करता हो। प्रिंटेड साड़ी के साथ ज्यादा हैवी मेकअप अच्छा नही लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें