फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: छोटे भाई की सगाई में ऐसे हों तैयार, होने वाली भाभी देखती रह जाएंगी

Fri, 10 Jan 2025 01:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छोटे भाई की सगाई जैसे खास मौके पर आपको खास दिखने की जरूरत है। ऐसे में आप हमारी बताई गई टिप्स को फॉलो करके स्टाइल दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
छोटे भाई की सगाई में ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
Fashion Tips: भाई-बहन का रिश्ता हर रिश्ते से पाक और मजबूत होता है। भले ही भाई-बहन कितना भी लड़-झगड़ लें, लेकिन फिर भी मुसीबत में वो हर कदम पर एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। ये रिश्ता बचपन से ही काफी स्ट्रॉन्ग होता है। अपने भाई की तरक्की देखने के साथ-साथ हर लड़की का सपना होता है कि वो अपने भाई को दूल्हा बनते देखे। इसके लिए लड़कियां बचपन से ही खूब सपने देखती हैं।

खासतौर पर जब बात हो छोटे भाई की हो, तब तो भावनाएं और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। यदि आपके भाई की भी शादी पक्की हो गई है और जल्द ही सगाई होने वाली है तो आपको भी इसके लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने छोटे भाई की सगाई में जलवा बिखेर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
साड़ी लगेगी प्यारी - फोटो : instagram
साड़ी लगेगी प्यारी

छोटे भाई की सगाई है तो आप इसमें अपने पति के साथ जाएंगी। ऐसे में हैवी सी सिल्क की साड़ी एक बेहतर विकल्प है। खासतौर पर ऐसे मौके पर बनारसी सिल्क या फिर कांजीवरम सिल्क की साड़ी सबसे अच्छी लगती है। इसे आप हैवी वर्क ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। ऐसी साड़ियों में चटक रंग ही अच्छा लगता है, जैसे कि लाल, पीला और हरा रंग।   
विज्ञापन

3 of 8
लहंगा - फोटो : instagram
लहंगा

अपने भाई की सगाई जैसे मौके पर पेस्टल रंग का लहंगा पहनें। फ्लोरल, गोटा-पत्ती या जरी वर्क का लहंगा इस मौके के लिए परफेक्ट रहेगा।  सगाई के मौके पर हल्का लेकिन स्टाइलिश लहंगा चुनें। ध्यान रखें कि ये लहंगा हैवी नहीं होना चाहिए। हैवी लहंगा अगर दुल्हन ही पहनें, वही अच्छा लगता है। 

4 of 8
इंडो-वेस्टर्न स्टाइल - फोटो : instagram
इंडो-वेस्टर्न स्टाइल

यदि आप एथनिक नहीं पहनना चाहती हैं तो कुछ इंडो-वेस्टर्न ट्राई करें। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में शरारा सूट या फिर गाउन शामिल है। यह पारंपरिक और मॉडर्न लुक का सही मिश्रण है। शरारा सूट पहनकर आपका अंदाज लगेगा भी प्यारा सा। 
विज्ञापन

5 of 8
ज्वेलरी हो सही - फोटो : Adobe stock
ज्वेलरी हो सही

सगाई के लुक को पूरा करने के लिए कानों में झुमके और माथे पर मांगटीका लगाएं। ये आपकी ड्रेस के साथ परफेक्ट मेल खाएंगे। साड़ी या लहंगे के साथ एम्बेलिश्ड चोकर पहनें। हाथों में हैवी कंगन या स्टाइलिश कड़ा लुक को निखार देगा। चाहें तो लहंगे के साथ हाथों में कांच की चूड़ियां कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
बैग और फुटवियर भी हो खास - फोटो : instagram
बैग और फुटवियर भी हो खास

अपने लुक को पूरा करने के लिए स्टाइलिश पोटली बैग कैरी करें। पोटली बैग हर आउटफिट के साथ कमाल का लगता है। एथनिक लुक के साथ एम्बेलिश्ड जूतियां, हाई हील्स भी बढ़िया लगेंगी। 
विज्ञापन

7 of 8
ऐसी हेयर स्टाइल बनाएं - फोटो : instagram
ऐसी हेयर स्टाइल बनाएं
 
साड़ी पहन रही हैं तो लूज कर्ल्स करते हुए बालों को साइड में करके कर्ल करें। इसके अलावा आप पारंपरिक और एलिगेंट लुक के लिए बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगा सकती हैं। लहंगे के साथ आप बालों को खुला रख सकती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
ऐसे करें मेकअप - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें मेकअप

मेकअप करते समय ध्यान रखें कि ये दिन दुल्हन के लिए ज्यादा खास होता है। ऐसे में अपने मेकअप को नेचुरल और सटल रखें। इसके लिए स्मोकी आईज या शिमर आईशैडो का प्रयोग करें। साड़ी के साथ रेड या डीप पिंक शेड, जबकि लहंगे के साथ न्यूड या ब्राइट टोन चुनें। चीकबोन्स, नाक और ब्रो बोन को हाइलाइट करें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें