फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor Saree Collection: जान्हवी कपूर का साड़ी कलेक्शन, हर मौके पर देगा स्टाइलिश लुक

Sat, 15 Apr 2023 12:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर की साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
Fashion Tips: साड़ी एक ऐसा भारतीय पारंपरिक परिधान है, जो हर उम्र की महिला पर आकर्षक लगती है। साड़ी को किसी भी मौके पर आसानी से कैरी किया जा सकता है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लेकर दफ्तर में आम दिनों तक, शादी पार्टी से लेकर किसी खास समारोह तक में आप साड़ी को बेझिझक पहन सकती हैं और मेहफिल के बीच अलग और आकर्षक लुक को अपना सकती हैं। हालांकि अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो आपको यह चुनाव करना आना चाहिए कि किस मौके पर किस तरह की साड़ी या आपके बाॅडी शेप के मुताबिक, किस फैब्रिक या प्रिंट की साड़ी ज्यादा प्रभावशाली दिखेगी। बाॅलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन अक्सर उन्हें साड़ी में स्पॉट किया जाता है। किसी खास मौके पर या इवेंट के लिए जान्हवी अक्सर साड़ी में ही नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप भी साड़ी स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो जान्हवी कपूर के साड़ी कलेक्शन को अपना सकती हैं, जो हर मौके पर आपको आकर्षक लुक देगी। ये रहीं जान्हवी कपूर के साड़ी कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर की साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
हरी एम्बॉयडरी वाली साड़ी

जान्हवी कपूर की यह हरे रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी किसी भी मौके के लिए सुंदर लगेगी। इस साड़ी में फ्लोरल प्रिंट के साथ ही मैगपाई प्रिंट भी है। साड़ी में हल्का सा शिमर लुक दिख रहा है। जाह्नवी की साड़ी को अधिक प्रभावशाली बना रही है, उसमें की गई अलग एम्ब्रायडरी। जान्हवी ने वोगिश स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी को टीमअप किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हरी साड़ी पर गुलाबी मोतियों के इयररिंग्स कैरी किए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर की साड़ी - फोटो : instagram/jahnvikapoor
पीली साड़ी 

जान्हवी कपूर के पीले रंग की साड़ी पहनी है। इस पीली साड़ी में पतला सफेद चिकनकारी का बाॅर्डर दिया गया है। साड़ी एकदम साधारण है लेकिन उसमें एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पेयर किया गया है। इस तरह की साड़ी आप किसी भी त्योहार पर कैरी कर सकते हैं। 

4 of 5
जान्हवी कपूर की साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
सफेद साड़ी

पार्टी या त्योहार के मौके पर आप इस तरह की सफेद सीक्वन साड़ी को पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको बहुत आकर्षक और क्लासी लुक देगी। साड़ी के साथ आप हल्के एम्ब्राॅयडरी वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर की साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor
फ्लोरल साड़ी

फ्लोरल प्रिंट साड़ी बहुत ही स्टाइलिश लुक दे सकती है। जान्हवी ने शानदार प्रिंट की फ्लोरल साड़ी पहनी है। इस कलरफुल साड़ी में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें