फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips : ढीले हो गए हैं टॉप तो ये तरीके अपनाकर करें टाइट, मिलेगा नया लुक

Mon, 01 May 2023 03:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको आप कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी ढीली टॉप को मनमुताबिक टाइट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
oversize tshirt - फोटो : instagram
Fashion Tips : आज के समय में लड़कियां अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। उन्हें लगता है लगातार बढ़ता वजन उनसे उनकी सुंदरता कम कर देगा। जिस वजह से लड़कियां अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। डाइट करके वो अपना वजन कम करने की पूरी कोशिश करती हैं। जब ये कोशिश सफल हो जाती है तो उनके सामने नई समस्या आ जाती है, जो है कपड़ों का ढीला होना। आज हम आपको लड़कियों की इसी समस्या का हल बताने जा रहे हैं।

दरअसल, स्लिम रहने के चक्कर में जो आपके कपड़े ढीले हुए हैं उन्हें आप बिना सिले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सुनने में ये बात आपको भले ही अजीब लग रही होगी, पर ये सच है। आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी ढीली टॉप को मनमुताबिक टाइट कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं पड़ेगा और आपका नया लुक भी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Fashion Tips - फोटो : instagram
लगा सकती हैं बेल्ट

अपनी टॉप को बिना सिले टाइट करने के लिए आप बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। कमर पर लगी हुई स्टाइलिश सी बेल्ट आपको अलग लुक देगी। टॉप को टाइट करने के लिए इसे टॉप के ऊपर से ही कैरी करें। 
विज्ञापन

3 of 5
Fashion Tips - फोटो : instagram
चूड़ी से बनाएं डिजाइन

ये हैक आज-कल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके लिए बस आपको अपनी टॉप के सेंटर या बैक में नीचे से चूड़ी फिट करनी है और इसके ऊपर से उस पर रबड़ लगानी है। ये हैक आपके कपड़े को एक दम नया लुक देगी। 

4 of 5
oversize - फोटो : social media
करें टक इन

अपनी टॉप को जींस या स्कर्ट के नीचे टकइन करके आप इसे नया लुक दे सकती हैं। टक करने के बाद ये फिटिंग की दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fashion Tips - फोटो : istock
बांध सकती हैं नॉट

अपनी टॉप को टाइट करने के लिए आप अपनी टीशर्ट में नीचे  की तरफ नॉट बांध सकती हैं। इससे आपको लुक काफी स्टाइलिश लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें