फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt : फैशन के मामले में सबसे हटकर हैं आलिया भट्ट, प्रेग्नेंसी में भी दिखा चुकी हैं स्टाइलिश अंदाज

Mon, 01 May 2023 01:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक्ट्रेस के ऐसे ही कुछ बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन पर लोगों ने भी काफी प्यार बरसाया है। 
विज्ञापन
1 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
Alia Bhatt : कभी अपनी एक्टिंग की वजह से तो कभी अपनी सादगी की वजह से अभिनेत्री आलिया भट्ट हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अपने अभिनय की वजह से ही एक्ट्रेस ने देश के लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आलिया भट्ट को फिल्म जगत की क्यूट अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उनकी क्यूटनेस की दुनिया दीवानी है। आलिया अपनी क्यूटनेस के साथ-साथ अपने फैशन सेंस की वजह से भी काफी फैमस हैं। उन्होंने तो अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी एक से बढ़कर एक अलग अंदाज दिखाए थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

अगर बात करें आलिया के फैशन की तो वो हर लुक में कमाल की लगती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या फिर इंडियन वियर, उनका हर लुक ऐसा होता है, जिस पर से नजरें हटाना मुश्किल होता है। आज हम आपको एक्ट्रेस के ऐसे ही कुछ बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन पर लोगों ने भी काफी प्यार बरसाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
एक्ट्रेस का प्रिंसेस अवतार

इस पीच रंग के गाउन में आलिया किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों मेसी चोटी बनाई है। 
विज्ञापन

3 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
कलरफुल पैंट सूट में एक्ट्रेस

वैसे तो इतने ब्राइट रंग हर किसी पर अच्छे नहीं लगते, पर आलिया का ये लुक काफी प्यारा था। इसे आप फॉर्मल की तरह भी कैरी कर सकती हैं। 

4 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
प्रेग्नेंसी में दिखाया था ग्लैमरस अंदाज 

एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी में अपना ग्लैमरस लुक दिखा चुकी हैं। उन्होंने एक अवॉर्ड नाइट के दौरान एक गोल्डन रंग का गाउन पहना था, जो देखने में बेहद प्यारा लग रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
प्रेग्नेंसी में पहनी शॉर्ट ड्रेस

आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में शॉर्ट ड्रेस भी पहनी थी। न्यूड मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक में अपने बालों को खुला रखा था। 
विज्ञापन

6 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
फॉर्मल लुक में ढाया कहर

एक्ट्रेस का फॉर्मल लुक भी काफी कमाल का था। आप अगर चाहें तो एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
गाउन में एक्ट्रेस का क्लासी अंदाज 

NMACC की लॉन्चिंग पार्टी में आलिया भट्ट ने एली साब द्वारा डिजाइन किया हुआ एक गाउन पहना था। इस गाउन के साथ आलिया ने स्टेटमेंट एथनिक इयररिंग्स कैरी किए थे। स्मोकी आईज के साथ न्यूड लिप्स से एक्ट्रेस का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें