फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: हील्स पहनने से पैरों में होता है दर्द तो करें ये काम, मिलेगा काफी आराम

Sun, 09 Mar 2025 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर हील्स पहनने से आपके पैरों में दर्द होता है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप आराम पा सकती हैं और बिना दर्द के हील्स पहन सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
हील्स पहनने से पैरों में होता है दर्द तो करें ये काम, मिलेगा काफी आराम - फोटो : instagram
Fashion Tips: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे हील्स पहनना पसंद नहीं होगा। हील्स पहनने से न सिर्फ लुक अच्छा दिखता है, बल्कि इसकी वजह से महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी के चलते महिलाएं शादी-विवाह से लेकर दफ्तर तक में हील्स पहनना पसंद करती हैं।

पर, कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा देर तक हील्स पहनने से पैरों में परेशानी होने लगती है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके पैरों मे हील्स पहनने के बाद भी दर्द नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
कुशन का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram
कुशन का इस्तेमाल करें

आजकल हील्स के लिए खास तरह के कुशन आते हैं, जो पैरों का दर्द कम करने में मदद करते हैं। ये आपके पैरों पर पड़ने वाले दबाव को कम करके आरामदायक महसूस कराते हैं। इसे तब इस्तेमाल करें, जब आपको ज्यादा समय के लिए हील्स पहननी हो।

 
विज्ञापन

3 of 7
पैरों में करें स्ट्रेचिंग - फोटो : Freepik
पैरों में करें स्ट्रेचिंग

यदि आपको ज्यादा समय के लिए हील्स कैरी करनी है तो हील्स पहनने से पहले पैरों की अच्छी स्ट्रेचिंग और मसाज करें। इससे पैरों में खिंचाव होने की आशंका कम हो जाती है। इसके लिए खासतौर पर अपने एड़ी और पंजे के लिए हल्के स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।  

4 of 7
चलने का सही तरीका अपनाएं - फोटो : instagram
चलने का सही तरीका अपनाएं

यदि आप हील्स पहनने के बाद गलत तरीके से चलेंगी तो भी पैरों में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में हमेशा चलते समय पहले एड़ी फिर पंजा जमीन पर रखें। इससे आपके पैरों में दर्द नहीं होगा। ज्यादा देर तक हील्स पहनने से बचें और बीच-बीच में आराम करें।  
विज्ञापन

5 of 7
कम ऊंचाई की हील्स पहनें - फोटो : instagram
 कम ऊंचाई की हील्स पहनें

अगर आपको रोजाना हील्स पहननी है, तो 2-3 इंच की हील्स ज्यादा आरामदायक होंगी। यदि आप हमेशा हाई हील्स पहनेंगी तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
बीच में लें ब्रेक - फोटो : Freepik.com
बीच में लें ब्रेक

अगर पूरे दिन हील्स पहननी हो, तो बीच-बीच में फ्लैट फुटवियर पहनकर पैरों को आराम दें। यदि फ्लैट नहीं रख पाईं हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बैठ जाएं, ताकि  पैरों को आराम मिले। इस दौरान हील्स को उतार कर तलवे की मसाज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सही साइज की हील्स चुनेंं - फोटो : instagram

सही साइज की हील्स चुनेंं

ऊपर दिए गए तरीके आपके पैरों के दर्द को कम कर देंगे, लेकिन यदि हील्स का साइज ही गलत होगा तो ऊपर दिए गए नुस्खे भी काम नहीं आएंगे। ऐसे में हमेशा अपने सही फुट साइज की हील्स खरीदें। बहुत टाइट या बहुत ढीली हील्स पहनने से दर्द बढ़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें