फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: लंबा दिखने के लिए हील्स पहनने की जरूरत नहीं, छोटे कद की लड़कियां अपनाएं ये टिप्स

Fri, 06 Jan 2023 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : Istock
Fashion Tips: फुटवियर आपके लुक को पूरा करने के लिए जरूरी हैं। आउटफिट के साथ स्टाइल करते हुए फुटवियर को कैरी करने से लुक अधिक प्रभावशाली बन जाता है। वैसे तो फुटवियर में लड़कियों के पास कई विकल्प भी हैं। जैसे वह जूते, हील्स, मोजरी, बूट्स आदि अलग अलग तरह के फुटवियर को अपना सकती हैं। लेकिन कम हाइट वाली लड़कियां अक्सर लंबा दिखने के लिए हील्स को ही पहनती हैं। हील्स उनके लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ ही कद भी लंबा दिखाने में मदद करती हैं। लेकिन हील्स हर मौके पर नहीं पहनी जा सकती है। कई मौकों पर हील्स लड़कियों के लिए असहज हो जाती है। हालांकि लंबे दिखने के लिए हील्स को हर वक्त कैरी करने की जरूरत नहीं हैं। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर छोटे कद वाली लड़कियां बिना हील्स पहने भी लंबी दिख सकती हैं। यह रहे बिना हील्स के लंबे दिखने के आसान तरीके।
 
विज्ञापन

2 of 5
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : instagram
लंबे दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप हील्स या वैजस ही पहनें। फुटवियर से कद बढ़ाने के बजाए आप अपने आउटफिट के जरिए भी लंबी दिख सकती हैं। इसलिए कम हाइट वाली लड़कियां सलवार कमीज को स्टाइल कर सकती हैं।

रंग का ध्यान दें

अगर हाइट कम और वजन ज्यादा है तो काले रंग के आउटफिट को पहन सकते हैं। काले या गहरे रंग जैसे डार्क ब्लू, मरून रंग के फैब्रिक को चुनकर आप लंबी दिख सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : instagram
फुल स्लीव्स

लंबा दिखने के लिए अपनी ड्रेस की स्लीव्स पर ध्यान दें। छोटे कद वाली लड़कियों को लॉन्ग स्लीव्स, सेमी स्लीव्स वाले कपड़े पहनने चाहिए। वहीं पफ स्लीव्स और फूली हुई स्लीव्स वाले कपड़े पहनने बचें।

4 of 5
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : instagram/imrashamidesai
सही प्रिंट का चयन

लंबे दिखने के लिए कपड़े के प्रिंट का भी गहरा असर होता है। बड़े या हॉरिजॉन्टल प्रिंट्स वाले कपड़े पहनने पर हाइट कम दिखती है। वहीं लंबा दिखने के लिए ऐसे आउटफिट पहने, जिस में लंबी धारी वाले प्रिंट हों। सूट पहन रहे हैं तो प्रिंटेड कुर्ता या कमीज के साथ साधारण प्लेन ट्राउजर या पैंट पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : instagram/nehakakkar
कपड़े की लेंथ

लंबा दिखने के लिए कपड़े की लेंथ भी जरूरी है। छोटे कद की हैं तो कुर्ते की लेंथ घुटने से थोड़ा नीचे या काफ के मिडिल तक होनी चाहिए। बहुत ज्यादा कम लेंथ कम कद वाली लड़कियों पर भद्दा दिखता है। वहीं बहुत ज्यादा लॉन्ग लेंथ में कद छोटा दिखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें