jeans
- फोटो : Social Media
करें इलास्टिक का इस्तेमाल
अगर आपने कोई ऐसी जींस खरीद ली है जो बेहद ढीली है। लेकिन आप उसे पसंद करते हैं। तो इलास्टिक की मदद से उसे अपने कमर के नाप का बना लें। इसके लिए बस आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन ये बिल्कुल आपके कमर पर फिट हो जाएगी।
इसके लिए जरूरत होगी इलास्टिक, कैंची, सूई धागा और पिन। सबसे पहले जींस के पीछे की कमर की तरफ वाले हिस्से पर हल्का सा कट लगाएं। अब पिन की मदद से इलास्टिक को अंदर डालें और सुई धागे की मदद से टांक दें। इसी तरह से दूसरे तरफ भी कट लगाकर इलास्टिक को उसमे डालें और सूई धागे की मदद से टांक दें। बस जींस हो गई आपके कमर के नाप की। इस जींस को आप किसी भी टॉप के साथ पहन सकती है। इसका लुक जरा भी नहीं बिगड़ेगा।