फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: पहनना है बैकलेस ब्लाउज तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना लुक दिखेगा अजीब सा

Mon, 24 Mar 2025 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बैकलेस ब्लाउज पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
पहनना है बैकलेस ब्लाउज तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
Fashion Tips: साड़ी या लहंगा हमेशा से ही सादगी का प्रतीक माना जाता है। इसे भारतीय महिलाएं पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह के कार्यक्रमों में पहनती हैं। लेकिन बदलते समय के साथ अब साड़ी ग्लैमर का भी प्रतीक है। मॉडलिंग शो से लेकर क्लब तक में अब महिलाएं साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं। इसे बैकलेस ब्लाउज के साथ ग्लैमरस अंदाज में कैरी किया जा सकता है।

यदि आप अपने साड़ी या लहंगा लुक के साथ बैकलेस ब्लाउज कैरी करने का प्लान बना रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। दरअसल, जिस तरह से बैकलेस ब्लाउज आपको ग्लैमरस बना सकता है, ठीक उसी तरह से इसकी वजह से आपका लुक बिगड़ भी सकता है। तो अगर आप बैकलेस ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखएं। 
विज्ञापन

2 of 6
पीठ होनी चाहिए साफ - फोटो : Adobe stock
पीठ होनी चाहिए साफ

यदि आप बैकलेस पहन रही हैं तो आपकी पीठ साफ होनी चाहिए। यदि पीठ साफ नहीं होगी तो लुक अजीब सा लगेगा। इसलिए चाहें तो बैकलेस पहनने से पहले अपनी पीठ को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके लिए आप किसी घरेलू सक्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सही इनरवियर का करें चयन - फोटो : instagram
सही इनरवियर का करें चयन

बैकलेस पहनसे समय अक्सर महिलाएं ये गलती करती हैं। यही इनरवियर न चुनकर वो अपना लुक बिगाड़ लेती हैं। जबकि आपको बैकलेस पहनते समय हमेशा सही इनरवियर का सिलेक्शन करना चाहिए। इधर-उधर से दिखने वाली स्टेप आपका पूरा लुक बिगाड़ देगी। इसलिए हमेशा जैसा बैकलेस ब्लाउज पहनें, उसी के हिसाब से इनरवियर पहनें। 

4 of 6
ब्लाउज की फिटिंग हो सही - फोटो : instagram
ब्लाउज की फिटिंग हो सही

बैकलेस ब्लाउज की फिटिंग यदि सही नहीं होगी तो ये आपको असहज कर सकता है। इसे बनवाते समय इसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। ये न तो टाइट होना चाहिए और न ही ढीला। दोनों ही तरह से ये आपको परेशान कर सकता है। इसलिए हमेशा ऐसा ब्लाउज बनवाएं, जिसकी फिटिंग एकदम सही हो।
विज्ञापन

5 of 6
पैडेड बनवाएं - फोटो : instagram
पैडेड बनवाएं

यदि आप बैकलेस ब्लाउज के साथ अंदर कुछ नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे पैडेड बनवाएं। पैडेड ब्लाउज आपको सहज रहने में मदद करेगा। वरना कई बार इनरवियर की स्टेप्स आपको उलझन में डाल सकती हैं। पैडेड ब्लाउज बनवाते समय ध्यान रखें कि पैड का साइज एकदम सही हो, वरना इससे भी आप परेशान हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर स्टाइल सही हो - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल सही हो

जब बैकलेस ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो इसकी डिजाइन को दिखाना जरूरी है। इसके लिए या तो लंबे बालों में पोनीटेल बनाएं या फिर मेसी बन बना सकती हैं। इन दोनों की हेयर स्टाइल में आपकी ब्लाउज की डिजाइन उभर कर सामने आएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें