फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri saree: नवरात्रि में पहनना चाहती हैं साड़ी, तो 'टीवी की पार्वती' के इन लुक्स को जरूर करें ट्राई

Mon, 24 Mar 2025 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sonarika Bhadoria sarees: नवरात्रि का त्योहार भक्ति और उल्लास का संगम होता है, और यह न्यूली वेड्स महिलाओं के लिए अपने पारंपरिक लुक को निखारने का बेहतरीन मौका भी देता है। इस शुभ अवसर पर आप एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स से प्रेरणा लेकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bsonarika
देवों के देव महादेव' में देवी पार्वती का किरदार निभाकर मशहूर हुईं सोनारिका भदौरिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री वेस्टर्न ही नहीं, बल्कि एथनिक ड्रेसेज में भी कमाल लगती हैं। आज की इस खबर में हम आपको उनके कुछ साड़ी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस नवरात्रि ट्राई भी कर सकती हैं।

नवरात्रि का त्योहार भक्ति और उल्लास का संगम होता है, और यह न्यूली वेड्स महिलाओं के लिए अपने पारंपरिक लुक को निखारने का बेहतरीन मौका भी देता है। इस शुभ अवसर पर आप एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स से प्रेरणा लेकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस नवरात्रि आप किन स्टाइलिश और पारंपरिक लुक्स को अपना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bsonarika
बनारसी साड़ी 
अगर आप नवरात्रि में एक क्लासिक और रॉयल लुक चाहती हैं, तो यलो बनारसी साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे फुल नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल करें, जिसमें स्लीव्स पर खूबसूरत लटकन का डिटेलिंग हो। इसे सिंपल ज्वेलरी और नेचुरल ग्लोइंग मेकअप के साथ पेयर करें, जिससे आपकी खूबसूरती निखरकर आएगी।
विज्ञापन

3 of 6
सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bsonarika
आम्ब्रे बनारसी साड़ी
अगर आप थोड़ा कलरफुल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो आम्ब्रे बनारसी साड़ी परफेक्ट चॉइस होगी। इस साड़ी को ग्रीन या फिर ब्लू ब्लाउज के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। यह लुक न केवल ट्रेडिशनल बल्कि मॉडर्न टच के साथ भी परफेक्ट लगेगा। हर कोई आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेगा।

4 of 6
सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bsonarika
हल्की साड़ी
अगर आप भारी साड़ियों से बचना चाहती हैं और कुछ हल्का लेकिन स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। यह आपको एक एलिगेंट और आकर्षक लुक देगी। इसे क्लाउडी स्किन मेकअप, खुले बाल और हूप ईयररिंग्स के साथ पेयर करें। इस लुक को कैरी करने के बाद हर किसी की नजर आप पर ही ठहर जाएगी
विज्ञापन

5 of 6
सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bsonarika
चटक रंग की साड़ी
नवरात्रि के दौरान चटक रंगों जैसे कि रेड, ग्रीन और ऑरेंज रंग को बेहद शुभ माना जाता है, खासकर नई दुल्हनों के लिए। आप इस अवसर पर ऑरेंज रंग की बनारसी या किसी भी हैंडलूम साड़ी को चुन सकती हैं। इसे कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर करें, ताकि आपका लुक और भी आकर्षक और स्टाइलिश लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनारिका भदौरिया के साड़ी लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bsonarika
रेड साड़ी
ससुराल में अगर आप पहली नवरात्रि मना रही हैं और चाहती हैं कि हर कोई आपकी खूब तारीफ करे को पहले दिन के लिए आप थोड़ी हेवी एम्बेलिश्ड रेड साड़ी चुन सकती हैं, जिससे आपका लुक रॉयल लगे। अगर आप अधिक सोफेस्टिकेटेड और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो हल्के फैब्रिक की प्लेन रेड साड़ी भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें