फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: स्टाइलिश दिखने के लिए क्रिकेट के इन खिलाड़ियों के लुक्स से लें टिप्स, मिलेगी तारीफ

Sat, 06 Apr 2024 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को और भी ज्यादा इंप्रेस करना चाहते हैं, तो भारतीय क्रिकेटरों के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए इन खिलाड़ियों के लुक्स से लें टिप्स - फोटो : instagram
जिस तरह से लड़कियां अपने लुक को खास बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करती हैं, उस तरह से ज्यादातर लड़के तो अपने लुक्स पर सही से ध्यान भी नहीं देते। यही वजह है कि लड़कियां उन्हें हर कदम पर कपड़ों और ग्रूमिंग को लेकर टोकती रहती हैं।

बहुत से लड़के ऐसे भी होते हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी को इंप्रेस करने के लिए हमेशा ही अच्छे से तैयार होते हैं। ऐसे में अगर आप उन लड़कों में से हैं, जिन्हें अपने लुक्स को स्टाइलिश रखने का शौक है तो ये लेख आपके लिए है।

दरअसल, आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी अपना लुक बदल सकते हैं। इस खिलाड़ियों के हर लुक काफी क्लासी और कूल होते हैं। आप चाहें तो इनसे डेट पर जाने से लेकर घूमने जाने तक के लिए आउटफिट की टिप्स ले सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : instagram
विराट कोहली

किंग कोहली को आखिर कौन नहीं जानता होगा। उनका स्टाइल हर किसी को उनका फैन बना देता है। चाहे उनका कैजुअल लुक हो, या फिर फॉर्मल, विराट का तो हर अंदाज काफी ज्यादा स्टाइलिश होता है। आप विराट के किसी भी लुक से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
शुभमन गिल - फोटो : instagram
शुभमन गिल

धमाकेदार बल्लेबाज शुभमन गिल अक्सर घूमने के लिए देश से बाहर जाते रहते हैं। उनके पास इस तरह की प्रिंटेड शर्ट का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो उनके लुक्स से टिप्स ले कर शॉपिंग कर सकते हैं। 

4 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अपने कूल लुक से अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। वो अक्सर इसी तरह की ओवर साइज टीशर्ट में नजर आते हैं। अगर आपको भी ओवर साइज टीशर्ट पहनना पसंद है, तो आप उनसे टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ishan kishan - फोटो : instagram/ishan kishan
ईशान किशन

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। एथनिक से लेकर उनका कैजुअल लुक तक काफी स्टाइलिश होता है। आप चाहें तो घूमने जाने से लेकर शादी तक के लिए उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : instagram/Rishabh Pant
ऋषभ पंत 

बेहद ही कम उम्र में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले ऋषभ पंत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके पास हर तरह के कपड़ों का काफी शानदार कलेक्शन है। आप उनके कलेक्शन से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केएल राहुल - फोटो : instagram
केएल राहुल 

सुनील शेट्टी के दामाद और धमाकेदार बल्लेबाज केएल राहुल अपनी बैटिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। अगर आप उनके लुक्स से टिप्स लेंगे तो आपको स्टाइलिश दिखने से कोई नहीं रोक सकता। खासतौर पर केएल राहुल के एथनिक लुक्स काफी क्लासी होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें