फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, लुक देखकर लोग पूछेंगे स्टाइलिस्ट का पता

Wed, 02 Oct 2024 11:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करने के बाद आपका लुक क्लासी दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : instagram
Fashion Tips: ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि बड़े-बड़े ब्रांड के कपड़े पहनने से लुक स्टाइलिश और क्लासी दिखता है। जबकि ऐसा नहीं है। कई बड़े सिलेब्स ऐसे भी हैं, जो भले ही महंगे कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन फिर भी उनका लुक अजीब ही दिखता है।ये हकीकत है कि स्टाइलिश दिखने के लिए आपको महंगे ब्रांड की नहीं, बल्कि बस कुछ बातें ध्यान रखने की जरूरत है।

अगर आप अपने कपड़ों को सही से स्टाइल करेंगे तो आपका लुक क्लासी दिखेगा। हर कोई आपसे आपके स्टाइलिस्ट का पता पूछेगा। यदि आप कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करने के बाद आपका लुक क्लासी दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम
जरूरी नहीं है ब्रांड पहनना

अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ बड़े ब्रांड के कपड़े पहनकर वो स्टाइलिश दिखेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। ये जरूरी नहीं है कि कपड़े ब्रांडेड हों, बस आपके कपड़े अलग और जगह के हिसाब से होने चाहिए। कोशिश करें कि अपने कपड़ों को अपने हिसाब से तैयार कराएं।  
विज्ञापन

3 of 7
तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम
कलर का रखें ध्यान

एक समय था जब लोग चटक रंग के कपड़े पहनते हैं, लेकिन अब फैशन बदल गया है। आज के समय में लोग हल्के रंग पहनना पसंद करती है। न्यूड और पेस्टल रंग लड़के और लड़कियों दोनों को पसंद आते हैं। ऐसे में अपने वार्डरोब में सफेद, बेज, क्रीम, ब्लैक, ग्रे, ब्लू, कैमल ब्राउन, पिंक रंग अवश्य शामिल करें। 

4 of 7
तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : instagram
मौसम के हिसाब से हो फैब्रिक

अगर आप मौसम के हिसाब से आउटफिट के फैब्रिक का चयन नहीं करेंगे, तो इससे आपका लुक खराब दिख सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि जिस मौसम के लिए आउटफिट खरीद रहे हैं, वो उसके अनूकूल हो। गर्मी के मौसम में आप ऑर्गेंजा, लिनेन कॉटन और टिश्यू फैब्रिक का चयन कर सकते हैं। इसके साथ सर्दी के मौसम में ऊनी, वेल्वेट और सिल्क फैब्रिक का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : instagram
महिलाओं का बैग होना चाहिए सही

पहले अब महिलाओं के बारे में बात करते हैं कि उन्हें अपना आउटफिट कैसे स्टाइल करना है। आजकल बड़े बैग कैरी करने का फैशन नहीं है। आजकल के हिसाब से आपको छोटे साइज का बैग कैरी करना है। बस ध्यान रखें कि आपका बैग अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। खराब क्वालिटी का बैग आपका लुक बिगाड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मेकअप हो लाइट

आजकल हैवी मेकअप करने का ट्रेंड नहीं है। ऐसे में हर आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप का चयन करें। आजकल तो लड़कियां शादी तक में न्यूड मेकअप का चयन करती हैं। अगर आपको न्यूड शेड नहीं पसंद है तो लाइट पिंक शेड का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तैयार होते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
लड़के रखें इन बातों का ध्यान

पुरुष तैयार होते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपके अच्छी तरह से साफ होने चाहिए। इसके साथ-साथ आप हाथ में एक घड़ी अवश्य पहनें। अपने कपड़ों का चयन जगह के हिसाब से करें, ताकि लोग आपसे लुक से इंप्रेस हो जाएं। इसके साथ-साथ अपने बालों और दाढ़ी को भी सही से सेट करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें