फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Dandiya Night: इस साल डांडिया नाइट में ऐसे आउटफिट पहनकर बिखेरें जलवा, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Wed, 02 Oct 2024 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस साल डांडिया नाइट में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट - फोटो : अमर उजाला
Outfit For Dandiya Night 2024: कल से शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है। ऐसे में लोगों ने मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी है। शारदीय नवरात्रि में जगह-जगह मां दुर्गा की स्थापना करके पंडाल लगाया जाता है, जिसमें धूमधाम से गरबा और डांडिया नाइट का भी आयोजन होता है। इस नवरात्रि में लोग डांडिया खेलने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

डांडिया नाइट में पारंपरिक एथनिक कपड़े पहनना जरूरी होता है। इसी के चलते महिलाएं और लड़कियां पहले से ही अपने लिए कपड़े तैयार करा लेती हैं। अगर आप इस साल डांडिया नाइट में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

कुछ हैवी पहनने का विचार कर रहीं हैं तो शिल्पा शेट्टी के इस लुक से टिप्स लें। ऐसी हैवी स्कर्ट और उसके साथ ब्लाउज आपको डांडिया नाइट में खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसके साथ आप चाहें ज्वेलरी भी इसके मैचिंग की ही पहनें, ताकि आपका लुक और प्यारा लगे। 
विज्ञापन

3 of 7
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
खुशी कपूर

अपने लुक को वेस्टर्न टच देना चाहती हैं तो खुशी के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह की घेर वाली स्कर्ट के साथ ऐसा ही ब्लाउज आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगा। ऐसे आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी का चयन आप कर सकती हैं। 

4 of 7
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

अगर पारंपरिक लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो माधुरी दीक्षित के इस लुक से टिप्स लेकर लहंगा खरीदें। इसके साथ दुपट्टे को साइड में डालने की जगह सही से अचैट करें, ताकि आपको डांडिया खेलने में परेशानी न हो। 
विज्ञापन

5 of 7
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
बरखा सिंह

अगर कुछ स्टाइलिश सा पहनने का सोच रहीं हैं तो ऐसी ही स्कर्ट और टॉप का चयन करें। ऐसी स्कर्ट के साथ पफ स्लीव वाली टॉप आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें और हल्का सा कर्ल कर लें। ताकि आपका लुक भी प्यारा दिखे। 
विज्ञापन

6 of 7
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
डायना पेंटी

डायना पेंटी का ये लुक डांडिया नाइट के लिए काफी परफेक्ट विकल्प है। स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप और उसके ऊपर फुल स्लीव की जैकेट उनकी तरह आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा सकती है। गले में हल्का सा नेकपीस और हाथों में बैंग्लस भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डांडिया नाइट के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
निया शर्मा

अगर आप चाहें तो कुछ शिमरी पहनने का प्लान कर रहीं हैं तो ये स्कर्ट और ब्लाउज एक बेहतर विकल्प है। इस नेट फैब्रिक की स्कर्ट के साथ उसी की मैचिंग का डीपनेक ब्लाउज आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। इसके साथ बालों में निया की तरह ही पोनीटेल बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें