फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: राजस्थानी स्टाइल से पहन रही हैं साड़ी तो इन टिप्स को रखें ध्यान

Tue, 26 Jul 2022 02:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नीता अंबानी
साड़ी ऐसा परिधान है जो हर महिला के ऊपर जंचता है। खासतौर पर जब त्योहारों का सीजन होता है। तो महिलाएं ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना पसंद करती हैं। ऐसे में अलग लुक के लिए कुछ महिलाएं राजस्थानी स्टाइल को ड्रैप करना पसंद करती हैं। लेकिन राजस्थानी स्टाइल या फिर फ्रंट में पल्लू को अगर आप ड्रैप कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे परफेक्ट लुक मिले। तो चलिए जानें कौन सी बातों को याद रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
Isha Ambani and Nita Ambani - फोटो : Instagram
प्लीट्स का रखें ध्यान
जब भी फ्रंट पल्लू कर साड़ी पहन रही हैं तो पल्लू की प्लीट्स का खास ध्यान रखें। प्लीट्स बनाते समय कोशिश करें कि सारी प्लीट्स एक समान हो। तभी देखने में पल्लू अच्छा दिखेगा। साथ ही प्लीट्स को सही तरीके से पिनअप करें। शोल्डर के ठीक ऊपर और नीचे की तरफ पिन लगाने से पल्लू सही तरीके से फिट बैठता है।
विज्ञापन

3 of 6
nita ambani
ब्लाउज हो खास
साड़ी के साथ ही ब्लाउज भी फ्रंट पल्लू का खास होना चाहिए। जिससे सारा अंटेशन ब्लाउज पर जाए। आप चाहे तो फ्रंट पल्लू के साथ क्रॉप टॉप को भी मैच कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा। 

4 of 6
vidya balan - फोटो : instagram
बेल्ट के साथ करें स्टाइल
अगर आप अपने फ्रंट पल्लू को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इसे बेल्ट के साथ सेट करें। प्लीट्स को अच्छी तरह बनाकर पिनअप करें और साथ में बेल्ट लगाएं। ये काफी अच्छा लुक देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
नीता अंबानी
एक्सेसरीज हो खास
फ्रंट पल्लू को आप और भी खास बनाने के लिए एक्सेसरीज पर भी ध्यान दे सकते हैं। अगर साड़ी पर हैवी एंब्रायडरी और बॉर्डर भारी हो तो साथ में हैवी ईयररिंग्स या फिर चांदबाली को मैच करें। वहीं अगर आपके ब्लाउज की डिजाइन ज्यादा खास है तो साथ में डबल लेयर वाले लांग नेकलेस के साथ इसे मैच करें। बेहद खूबसूरत लुक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nita Ambani
पल्लू को रखें ओपन
पीछे की तरफ पल्लू को तो ज्यादातर ओपन ही रखा जाता है। लेकिन अगर आप कुछ हटके लुक ट्राई करना चाहती हैं तो फ्रंट से पल्लू को ओपन रखें। ये देखने में बिल्कुल यूनिक लगेगा। इसे बनाने के लिए जिस तरह से आगे की तरफ पल्लू लाया जाता है। उसे लाकर कंधे पर पिन की सहायता से टिका लें। और बाकी हिस्से पर प्लीट्स ना बनाकर उसे खुला ही छोड़ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें