फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: शादी के लिए खरीदने जा रहीं ज्वैलरी तो एक बार इन एक्ट्रेस के लुक पर जरूर नजर डालें

Thu, 03 Nov 2022 11:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
शादियों का सीजन नजदीक है। तो शॉपिंग लिस्ट भी बिल्कुल तैयार होगी। होने वाली दुल्हन अपने कपड़ों से लेकर गहनों, फुटवियर और मेकअप की ज्वैलरी की शॉपिंग भी कर रही होंगी। लड़किया अपने खास दिन के लिए कोई कमी नहीं रखना चाहतीं। उन्हें लगता है कि शादी वाले दिन वो बिल्कुल परफेक्ट दिखे। जिसकी तैयारियां भी वो महीने पहले से ही शुरू कर देती हैं। क्या पहनना है और उसे किस तरह से मिक्स एंड मैच कर ब्राइडल लुक को खूबसूरत बनाना है। इसके लिए लड़कियां जमकर मेहनत करती हैं। अगर आपकी शादी भी नजदीक है और आप अपने लिए वेडिंग ज्वैलरी खरीदने जाने वाली हैं। तो एक बार इन एक्ट्रेस के वेडिंग लुक पर जरूर नजर डालें। जिसे देखने के बाद आपको अपने लुक के लिए काफी सारा आइडिया मिल जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram/alia bhatt
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ का वेडिग लुक इस बार भी ट्रेंड में हो सकता है। कटरीना ने ब्राइडल लुक के लिए गोल्ड का चोकर नेकपीस पहना था। जिसके साथ कस्टमाइज्ड कलीरे और डबल माथा पट्टी पहना था। इस तरह के ज्वैलरी सेट को आप बाजार से खरीद सकते हैं। ये आसानी से मिल जाएंगे। वहीं हाथों में चूड़ा पूरे लुक की शोभा बढ़ा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
अगर आप हैवी ज्वैलरी पसंद करती हैं तो दीपिका पादुकोण के वेडिंग लुक से टिप्स ले सकती हैं। दीपिका ने अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े के साथ खास ज्वैलरी को चुना था। जिसमे भारी-भरकम झुमकों के साथ हैवी गले से चिपका हैवी नेकपीस शामिल था। वहीं माथपट्टी और उसकी डिजाइन भी पूरे चेहरे को ढंक रही थी। जिसके साथ दीपिका ने बड़ी सी नथ को कैरी किया था। दीपिका की ये ज्वैलरी आप अपने लुक को खास बनाने के लिए पहन सकती है। अगर आप लहंगे की बजाय साड़ी पहनने वाली हैं शादी में इस तरह की ज्वैलरी आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देगी। 

4 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम
यामी गौतम में शादी के लिए बिल्कुल सिंपल लुक को चुना था। जिसमे उनकी गोल्ड की ज्वैलरी शामिल थीं। गोल डिजाइन के मांगटीके के साथ गोल्ड के झुमके और गोल्ड चोकर नेकपीस बेहद खूबसूरत था। वहीं यामी गौतम की नथ उनके लुक में आकर्षक थी। जिसके साथ लाल रंग का चूड़ा और कलीरे को मैच किया गया था। शादी के लिए इस तरह की गोल्ड ज्वैलरी बेहद आकर्षक दिखेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arpita mehta - फोटो : instagram
अगर आप अपने लिए ज्वैलरी खरीदने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रहे की ज्वैलरी आपके ड्रेस से मैच कर रही है। लहंगा पहने या साड़ी लेकिन उसके कलर और एंब्रायडरी से मैच करती ज्वैलरी ही लुक में चार चांद लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें