इन दिनों त्योहारों के सीजन के साथ ही अब शादी का सीजन भी शुरू हो चुका है। किसी के घर में शादी होगी, किसी के दोस्त की शादी होगी, तो किसी की खुद की शादी होगी। ऐसे में हर कोई शादी में एक बेहतर और ट्रेंडी लुक पाने के लिए ड्रेसेज चुन रहा है और वो भी खासकर महिलाएं। वो चाहती हैं कि शादी में वो एक परफेक्ट लुक पा सके, जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ करते हुए न थके। वैसे तो महिलाओं के पास कई तरह की ट्रेंडी ड्रेस होती हैं, जिन्हें पहनकर वो एक अलग लुक पा सकती हैं। लेकिन महिलाएं साड़ी में सबसे ज्यादा प्यारी और सुंदर लगती हैं। लेकिन कई बार वो इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि कौन सी साड़ी वो शादी में कैरी करें। अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं, तो हम आपको कुछ साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको एक क्लासी और ट्रेंडी लुक देने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इनके बारे में।