फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: त्योहार पर स्टाइलिश दिखना है तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना देखकर हसेंगे लोग

Sun, 27 Jul 2025 04:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Avoid These Mistakes While Dressing Up: यदि त्योहारों के सीजन में आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखें।
विज्ञापन
1 of 7
त्योहार पर सजते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा लुक - फोटो : instagram
Avoid These Mistakes While Dressing Up: हर महिला और लड़की के लिए त्योहारों का सीजन काफी खास होता है। ये मौका होता है सजने और संवरने का, जिसमें महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं, अपने लिए नये-नये कपड़े खरीदती हैं, नया मेकअप और ज्वेलरी खरीदती हैं।

जल्दबाजी के चक्कर में या फिर बिना सोचे-समझे कई महिलाएं त्योहारों में तैयार होते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिनकी वजह से उनका लुक अच्छा दिखने की वजह खराब हो जाता है। ये गलतियां जाने-अनजाने में होती हैं। इसलिए आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लुक को बिगाड़ सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मौके के हिसाब से कपड़े का चयन न करना - फोटो : instagram
1. मौके के हिसाब से कपड़े का चयन न करना

कई बार हम बिना सोचे-समझे कुछ ऐसे कपड़े खरीद लेते हैं, जिनकी शायद हमें जरूरत भी नहीं है। ऐसे कपड़ों को कहीं भी न पहनें। खासतौर पर जब बात त्योहारों की हो रही है तो ध्यान रखें कि ये कपड़े ज्यादा हैवी नहीं होने चाहिए। त्योहारों में पूजा-पाठ भी होती है, ऐसे में ज्यादा भारी कपड़े पहनकर आपको शायद बैठने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
गलत एक्सेसरीज और मेकअप का चयन कैरी करना - फोटो : Adobe stock
2. गलत एक्सेसरीज और मेकअप का चयन कैरी करना

लुक कैरी करते समय एक्सेसरीज का चयन हमेशा अपने आउटफिट और मौके के हिसाब से करें। हर आउटफिट के साथ और हर जगह ज्यादा हैवी एक्सेसरीज अच्छी नहीं लगती हैं। अगर आउटफिट हैवी है, तो गहने हल्के रखें और मेकअप भी सिंपल ही रखें। वरना आपके गहने और मेकअप आपके आउटफिट को फीका ना देगा। 

4 of 7
मौसम के हिसाब से तैयार न होना - फोटो : instagram
3. मौसम के हिसाब से तैयार न होना

यदि आप मौसम के हिसाब से तैयार होंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। जैसे कि गर्मियों में सिल्क या भारी फैब्रिक पहनना और सर्दियों में हल्के कपड़े पहनना ना सिर्फ असहज करता है, बल्कि लुक भी बिगाड़ देता है। इसलिए अभी आज के मौसम में हमेशा हल्के फैब्रिक वाले कपड़े का चयन करें। सर्दी के मौसम में मोटे फैब्रिक का चयन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सही फिटिंग को नजरअंदाज करना - फोटो : instagram
4. सही फिटिंग को नजरअंदाज करना

आपका आउटफिट हमेशा सही फिटिंग का होना चाहिए। गलत फिटिंग से आपका पूरा लुक ही बिगड़ जाएगा। इसके लिए आपको कपड़े तैयार करने से पहले ट्रायल अवश्य लेना चाहिए। खासतौर पर अगर आउटफिट त्योहार के लिए तैयार करा रहे हैं तो एक बार पहले ट्रायल अवश्य लें, ताकि आपके कपड़े की फिटिंग परफेक्ट रहे।
विज्ञापन

6 of 7
सही हेयर स्टाइल न होना - फोटो : instagram
5. सही हेयर स्टाइल न होना

इस बात को खासतौर पर ध्यान में रखें। ये जानना बेहद जरूरी है कि हर आउटफिट के साथ खुले बाल या जूड़ा अच्छा नहीं लगता है। समय-समय पर आउटफिट के हिसाब से अपना हेयर स्टाइल बदलें। आपका हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम करता है। इसलिए तैयार होते समय हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आत्मविश्वास की कमी होना - फोटो : instagram
6. आत्मविश्वास की कमी होना

किसी भी समारोह के लिए तैयार हो रहे हैं तो आपकी सबसे अहम एक्सेसरीज आपका आत्मविश्वास ही होनी चाहिए। भले ही सब कुछ अच्छा हो, लेकिन अगर आप खुद में कॉन्फिडेंट नहीं लग रहे तो लुक असरदार नहीं बन पाएगा। इसलिए हमेशा अपने आत्मविश्वास को सर्वोपरि रखें, ताकि आपका लुक हर मौके पर खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें