फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2025: नये कपड़े खरीदने का नहीं है समय तो पुराने साड़ी-सूट तो अलग तरह से करें स्टाइल

Thu, 05 Jun 2025 03:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Reuse Your Old Outfit On Bakrid 2025: यदि आपके पास भी नये कपड़े खरीदने का समय और बजट नहीं है, तो आप कुछ आसान टिप्स से पुराने आउटफिट को दोबारा अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नये कपड़े खरीदने का नहीं है समय तो पुराने साड़ी-सूट तो अलग तरह से करें स्टाइल - फोटो : instagram
How To Reuse Your Old Outfit On Bakrid 2025 :   भारत में इस साल 7 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसे ईद उल अजहा भी कहा जाता है। इस दिन लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं।

बात जब त्योहार की हो रही हो और महिलाओं का सजना-संवरना न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन बकरीद के समय इतना काम होता है कि बहुत सी महिलाएं अपने लिए नये कपड़े नहीं खरीद पातीं।

इसी के चलते हम कुछ ऐसे टिप्स आपको देंगे, जिसको फॉलो करके आप अपने पुराने आउटफिट को भी नये तरीके से पहन सकती हैं। यहां हम साड़ी और सूट को रियूज करने के लिए टिप्स देंगे, क्योंकि त्योहारों  पर महिलाएं एथनिक ही पहनना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
साड़ी का ब्लाउज बदल दें - फोटो : Instagram
साड़ी का ब्लाउज बदल दें

यदि आप ईद के दिन साड़ी पहनना चाहती हैं तो अपनी पुरानी साड़ी को अलग अंदाज में कैरी करें। इसके लिए चाहें तो साड़ी को बेल्ट के साथ बेल्ट के साथ स्टाइल करें। यदि बेल्ट लगा रही हैं तो साधारण ब्लाउज पहनने की जगह आप क्रॉप टॉप या शर्ट भी पहन सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
साड़ी को बनाएं इंडो वेस्टर्न - फोटो : instagram
साड़ी को बनाएं इंडो वेस्टर्न

यदि आपको साधारण साड़ी नहीं पहननी है तो इसे आप धोती स्टाइल, पैंट स्टाइल या स्कर्ट स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। इससे आपका साड़ी लुक इंडो वेस्टर्न हो जाएगा। खास बात ये है कि इस तरह से साड़ी आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अलग दिखेगा और पुरानी साड़ी दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगी। 

 

4 of 6
सिंपल कुर्ते को बनाएं खास - फोटो : instagram
सिंपल कुर्ते को बनाएं खास

यदि आपके पास कोई सिंपल सा कुर्ता रखा है, जिसपर हैवी वर्क नहीं है तो इसे भी नए और अलग अंदाज में कैरी करें। इसके लिए सिंपल कुर्ते के साथ हैवी दुपट्टा पहनें। यदि हैवी वर्क वाला दुपट्टा रखा है तो उसके साथ अलग सिंपल और प्लेन दुपट्टा कैरी करें और अपना लुक बदल दें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सूट को अलग अंदाज में पहनें - फोटो : instagram-Falaq Naazz
सूट को अलग अंदाज में पहनें

हर महिला के पास हैवी वर्क वाले सूट होते ही हैं, जिन्हें आप दोबारा पहनने से पहले एक बार तो सोचती ही होंगी। ऐसे में आप चाहें तो इस हैवी सूट को अलग तरह से बकरीद पर स्टाइल करें। इसके साथ मैचिंग की बजाय कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी पहनें। कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुपट्टे को बना दें केप - फोटो : instagram
दुपट्टे को बना दें केप

किसी ऐसे इंडो वेस्टर्न को दोबारा पहनना चाहती हैं, जिसमें दुपट्टा है तो उसके दुपट्टे को सिंपल तरह से डालने की जगह केप बनाकर डालें। लहंगा पहन रही हैं तो उसके दुपट्टे को भी आप केप के स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। केप बनाकर दुपट्टा पहनेंगी तो आपको बार-बार इसे एडजस्ट नहीं करना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें