फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: गरबा नाइट में पहनने के लिए लहंगा नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, ये लेख आएगा आपके काम

Mon, 15 Sep 2025 03:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Wear Saree in Lehenga Style for Garba Night: अगर आप गरबा नाइट पर लहंगा पहनना चाहती हैं, लेकिन आपके पास लहंगा नहीं है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। ये आपके काम का है। 
विज्ञापन
1 of 5
गरबा नाइट में पहनने के लिए लहंगा नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, ये लेख आएगा आपके काम - फोटो : instagram
How to Wear Saree in Lehenga Style for Garba Night: अगर आप गरबा नाइट पर ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक चाहती हैं लेकिन आपके पास लहंगा नहीं है, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके पास अगर एक बढ़िया साड़ी है, तो आप उसे भी लहंगे के अंदाज में पहनकर बिल्कुल फेस्टिव रेडी लुक पा सकती हैं। 

नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए खास होते हैं और गरबा नाइट का फैशन भी उतना ही खास होता है। ऐसे में अगर लहंगा नहीं भी है, तो साड़ी को सही तरीके से ड्रेप करके आप एक परफेक्ट गरबा क्वीन लुक क्रिएट कर सकती हैं। 

ये स्टाइल न केवल ट्रेंडी है, बल्कि कंफर्टेबल भी है और सबसे बड़ी बात बिना ज्यादा खर्च किए आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। इस लेख में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि कैसे आप अपनी साड़ी को लहंगे के स्टाइल में पहन सकती हैं ताकि गरबा नाइट पर सबकी नजरें आप पर ही टिकी रहें।
विज्ञापन

2 of 5
पहला स्टेप - फोटो : instagram
पहला स्टेप

साड़ी को लहंगे की तरह पहनना चाहती हैं तो सबसे पहले तो सही साड़ी का चयन करें। इसके लिए आपको सिल्क, जॉर्जेट, या नेट फैब्रिक की साड़ी का चयन करना है। ध्यान रखें कि इसके लिए ऐसी हल्की साड़ी चुनें जो आसानी से ड्रेप हो जाए।

 
विज्ञापन

3 of 5
दूसरा स्टेप - फोटो : instagram
दूसरा स्टेप

पेटीकोट आपकी साड़ी को शरीर के चिपकाए रखने में मदद करता है। जबकि लहंगे में आपको घेर चाहिए होता है। इसलिए साड़ी के साथ पेटीकोट की जगह आप घेरदार स्कर्ट या केन-कैन वाली स्कर्ट कैरी करें। ये आपके साड़ी लहंगे में घेर बना देगी। 

 

4 of 5
तीसरा स्टेप - फोटो : instagram
तीसरा स्टेप

अब बारी आती है इसके तीसरे स्टेप की, जिसमें आपको साड़ी से ही लहंगे के जैसे प्लीट्स बनाने होंगे। इसके लिए सबसे साड़ी को कमर पर पूरे घेरे में गोल-गोल करके प्लीट्स बनाएं और पिन से सेट कर लें। इसे सेट करने के लिए कई सारी पिन्स का इस्तेमाल करें। इससे वो लहंगे जैसा लुक देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चौथा स्टेप - फोटो : instagram
चौथा स्टेप

अब बारी आती है जानने की कि इस लहंगे के पल्लु को कैसी अटैच करें। आपकी पूरी साड़ी तो लहंगे का घेर बनाने में खत्म हो जाएगी। ऐसे में अलग सा दुपट्टा इसके लिए लेना पड़ेगा। इसके लिए पल्लु को ओढ़नी या दुपट्टे की तरह पिनअप करें। आप उसे कंधे पर फ्रंट से भी ले सकती हैं या गुजराती स्टाइल में भी ड्रेप कर सकती हैं। बस आपकी साड़ी अब लहंगे की तरह ही दिखेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें