फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव भगाने के अजब गजब तरीके, आपके होश उड़ा देंगे

Tue, 09 Aug 2016 05:53 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty images
दुनिया भर में तनाव को एक बड़ी गंभीर समस्या के तौर पर देखा जाता है। इसके लिए कई तरह के प्रयास भी किए जाते रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि योग, मसाज और एक्यूप्रेशर के अलावा कुछ ऐसे भी तरीके हैं जो आपके होश उड़ा देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
तनाव दूर करना है तो हाथी के नीचे आकर खुद को कुचलें। जीं हां! ये कोई मजाक नहीं है ताइवान के चांग वे राज्य में लोग तनाव दूर करने के लिए हाथी के पैर और सूंड़ से मसाज लेते हैं। इसके लिए हाथी को ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन कई लोग इसके विरोध में हैं और खतरे को देखते हुए इसे बैन करने की मांग करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
वहीं मैक्सिको में कैक्टस के पेड़ से स्पा दिया जाता है। लेकिन इसमें खतरे जैसा कुछ नही है। कैक्टस के सभी कांटों को हटाकर पानी में उबाला जाता है और उससे स्पा दिया जाता है। ये ना केवल तनाव दूर करता है साथ ही सूरज से झुलसी त्वचा का भी इलाज करता है।

 

4 of 7
चीन के बीजिंग शहर में आग से करते हैं तनाव दूर करने की थेरेपी दी जाती है। शराब में डूबे हुए कॉटन बॉल को जलाकर कप मे रखकर पूरे शरीर में रखते हैं। इससे रक्त प्रभाव ठीक होता है साथ ही हीलिंग भी होती है।  जलने का डर तो रहता है लेकिन ये काफी कारगर रहा है इसलिए ये स्पा काफी मशहूर है।
विज्ञापन

5 of 7
जापान में नूडल्स और शोरबे से भरे बाथ टब में नहाकर तनाव ले लड़ा जाता है। नूडल्स में कोलेजन की वजह से नए सेल्स आते हैं और साथ ही त्वचा पर ग्लो आता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्राग शहर में तो बियर बनाने के लिए प्रयोग होने वाले बार्ले और यीस्ट से भरे टब में नहाने के लिए कहते हैं। बीयर से भरे टब में नहाने के साथ एक पिंट बियर पीने को मिल जाए तो क्या कहने।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इजराइल के एक स्पा सेंटर का मानना है कि उनकी स्पा से झट तनाव दूर होता है। थोड़ा अजीब है लेकिन उस थेरेपी में ढेर सारे सांपों को शरीर पर छोड़ देते हैं और ये सांप खुद ही दर्द वाली जगह को महसूस करके उसपर लोटते हैं जिससे आराम मिलता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें