ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है कि जाह्नवी कपूर किसी मौके पर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में न आएं। हाल ही में उनके ईशा अंबानी की प्री वेडिंग से लेकर शादी तक तमाम लुक चर्चा में बने रहे। हर बार वह एक से बढ़कर एक ड्रेस में नजर आईं। इसी बीच उनका एक और लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी का यह लुक 'लव आज कल', 'बदलापुर', 'हिंदी मीडियम' और 'स्त्री' जैसी फिल्में बना चुके प्रोड्यूसर दिनेश विजान का वेडिंग रिसेप्शन का है। इस पार्टी में जाह्नवी व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं, जिसे उन्होंने शिमरी ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी का यह खूबसूरत ड्रेस फेमस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के कलेक्शन में से है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ स्टेटमेंट इयरिंग्स कैरी किए हैं। इसके अलावा हेयरस्टाइल में उन्होंने लूज कर्ल कर रखे हैं।
4 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
इसके साथ जाह्नवी ने मरून कलर की लिपस्टिक लगा रखी है जो उनके लुक को और शानदार बना रही है। इस लुक के लिए उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर लोगों को जाह्नवी का यह लहंगा बहुत पसंद आ रहा है।
इससे पहले जाह्नवी का ईशा अंबानी के रिसेप्शन का लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मरून और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। उनका यह खूबसूरत लहंगा डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप घोसला ने डिजाइन किया था।