भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु के बारे में भला कौन नहीं जानता होगा। रविवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स में सिंधु ने जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोजोमी ओकुहार को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन के लिए तो वह हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फैशन के मामले में भी सिंधु किसी मॉडल और एक्ट्रेस से पीछे नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
pv sindhu
- फोटो : instagram
बता दें कि पीवी सिंधु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में रहने वाली सिंधु अपने लाजवाब आउटफिट को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
pv sindhu
- फोटो : instagram
पीवी सिंधु के फैंस को जितनी उनकी परफॉर्मेंस का इंतजार करते हैं, ठीक वैसे ही उन्हें उनकी ग्लैमरस तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। तस्वीरों में वह कई बार ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेज में नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
pv sindhu
- फोटो : instagram
पीवी सिंधु की ये तस्वीर दीपिका रणवीर के रिसेप्शन की है। इस दौरान उन्होंने पीच कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड का एक एक्टर पीवी सिंधु पर फिदा है। उन्हें वह बेहद हॉट लगती हैं। हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 6' में आयुष्मान खुराना पहुंचे। शो में करण ने रैपिड फायर राउंड के दौरान जब उनसे पूछा कि अगर वह सिंगल होते तो किस सेलिब्रिटी को डेट करना चाहते। इसके जवाब में आयुष्मान ने तुरंत कहा कि वह पीवी सिंधु को डेट करते, क्योंकि वह उन्हें बहुत हॉट लगती है।