फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2017: आज पहने 'हरे' कपड़े, वेस्टर्न के साथ दें इंडियन टच

Fri, 22 Sep 2017 07:42 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
फैशन टिप्स
नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा होती हैं। इसी क्रम में नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन हरे रंग का परिधान पहनना शुभ माना जाता है। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि आप गहरे रंग का ही हरा कपड़ा पहने आप कोई और हल्का रंग भी पहन सकती हैं।

बाजार में इन दिनों कई तरह के कपड़े ट्रेडिंग हैं जिसे आप अपने आप को अलग लुक दे सकती है। अब जरा इस लुक को ही ले लीजिए इसमें लड़की ने इंडो वेस्टर्न लुक को कैरी किया है।

इस समय सिगरेट पैंट काफी फैशन में है ऐसे में आप कलर कॉम्बिनेशन की सिगरेट पैंट को पहनकर उसके साथ इस तरह का फ्रंट ओपन कुर्ता कैरी कर सकती हैं। वहीं लड़के इस तरह के डिजाइनर कुर्ते के साथ शलवार को टीपअप कर सकते हैं।

पढ़ें- सिर्फ ड्रेसेज नहीं साड़ी पर भी छाया हुआ है फ्लोरल प्रिंट, आप कर सकती हैं ट्राई 
विज्ञापन

2 of 5
फैशन टिप्स
पूजा के दौरान लड़के इस तरह का हॉफ चूढ़ीदार पजामा जो कि थोड़ा सा ढीला हो उसे हरे रंग के कुर्ते के साथ पहन सकते हैं। लड़कों में ये लुक बहुत ट्रेडिंग हैं।

इसके साथ ही अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद करती हैं तो ये मैक्सी ड्रेस जिसका गले का हॉल्टर नेक हो उसे इयरिंग्स और बैंगल के साथ पहन सकती हैं। 

पढ़ें- हसीनाओं ने अपनाया वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी लुक, आप भी करें ट्राई
 
विज्ञापन

3 of 5
फैशन टिप्स
अक्सर लड़कियां ऑफिस जाते समय कूल लुक को ही प्रेफर करती हैं ताकि काम करते समय उन्हें दिक्कत न हो। ऐसे में आप इस तरह के छोटे गले के कुर्ते को क्वाटर स्लीव के साथ पहन सकती है। साथ में एथिनक ज्वैलरी भी अच्छी लगेगी।

वहीं दूसरी तस्वीर की तरह भी अपने आप को तैयार कर सकती है। जींस के साथ हरे रंग के लॉग टॉप के साथ ट्रेडिनशनल ज्वैलरी लुक को अपनाएं। इस तरह का मिक्स एंड मैच लड़कियों को खूब भा रहा है।

पढ़ें- स्टार्स ने ए लाइन कुर्ते को दिया ये स्टाइल, आप भी कर सकते हैं ट्राई

4 of 5
फैशन टिप्स
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न लुक को भी एक साथ कैरी करना चाहती हैं तो ये लुक एकदम परफेक्ट है। लहंगा विद लॉग चोली स्टाइल बाजार में ट्रेडिंग है। उस पर बड़े बड़े इयरिंग और हाथ में रिंग आपके लुक को निखार देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैशन टिप्स
फेस्टिवल में साड़ी पहनने का चलन काफी पुराना है ऐसे में अगर आप इस तरह के छोटे गले के ब्लाउज के साथ फुल स्लीव बाजू और बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर की तरह इस स्टाइल में भी साड़ी पूजा के दौरान काफी अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें