मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद शानदार फोटोशूट करवाया है। अपने इस फोटोशूट की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 5
tanushree
इस तस्वीर में तनुश्री ने ब्लैक चेक ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने पहले से अपना वजन भी कम कर लिया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और ब्लैक हील्स पहने हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
tanushree
सोशल मीडिया पर तनुश्री का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया, जिसके चलते लोग उनकी तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने तनुश्री की तस्वीर पर कमेंट कर नाना पाटेकर वाले पूरे मुद्दे को पब्लिसिटी स्टंट बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- पैसे खत्म हो गये तो ये नया ड्रामा शुरू कर दिया।
4 of 5
tanushree
एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब तनुश्री अपने डिजाइनर, हेयर स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट को प्रमोट कर रही हैं, क्योंकि अब उन्हें रातों रात पब्लिसिटी मिल गई है। ये ही उनका असली मकसद था। जिस घटना की वह बात कर रही हैं उसके बाद भी उन्होंने 15 महीने तक इंडस्ट्री में काम किया और आज वह बोल रही हैं कि वह नाना पाटेकर की वजह से इंडस्ट्री छोड़ कर गई।
आपको बता दें, तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपूते ने बीते शनिवार को ओशिवारा पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इस प्रार्थना पत्र में उन्होंने नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट की मांग की थी। वकील नितिन सतपूते के प्रार्थना पत्र में गणेश आचार्य, समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नाम भी शामिल है।