बिग बॉस सीजन 12 में दूसरे एलिमिनेशन के साथ टेलीविजन एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की विदाई हो गई है। शो में वह भले ही दर्शकों को अच्छा कंटेट नहीं दे पाई जिसके चलते उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा, लेकिन अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीतने में वह कामयाब रही। यूं तो शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए और भी कई फीमेल कंटेस्टेंट हैं, लेकिन नेहा ने घर में अपनी अलग ही पहचान बनाई। नेहा पहली सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट है जो घर से बाहर हुई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए नेहा की स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
neha pendse
थोड़े समय पहले नेहा अपने वजन को लेकर भी सुर्खियों में रही थी। दरअसल 'मे आई कम इन मैडम' शो के मेकर्स ने उन्हें वजन कम करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं रिपोर्टस के अनुसार, वजन ना कम करने पर उन्हें शो से निकालने तक की वार्निंग दे दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
neha pendse
आज नेहा के हॉट फिगर को देख कर आपको यकिन भी नहीं होगा कि उन्हें कभी वजन कम करने तक के लिए कहा गया होगा। नेहा अब काफी कर्वी हो गई हैं। वजन कम करने के लिए उन्होंने खुद पर बहुत मेहनत की है।
4 of 6
neha pendse
नेहा बहुत अच्छा पोल डांस भी करती हैं। वह अक्सर अपने डांस के वीडियोज इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। बिग बॉस के घर में भी नेहा ने पोल डांस कर सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
neha pendse
नेहा के बारे में आप ये बात शायद ही जानते होंगे की उन्होंने 10 साल की उम्र में ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनका पहला सीरियल 'हसरतें' था।
नेहा को एक्ट्रेस के रूप में पहचान 90 के दशक में मिली, जब उन्होंने कैप्टन हाउस, खुशी और पड़ोसन जैसे चर्चित शो में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।