बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी पिछले काफी समय से छोटे और बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार वह बिग बॉस सीजन 7 में नजर आईं थी। भले ही वह पर्दे की दुनिया से बहुत दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
tanisha mukherjee
दरअसल तनीषा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर टॉपलेस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, यदि आपको खुद में कुछ भी खूबसूरत नजर नहीं आ रहा है तो अपने लिए एक बेहतर आइना खरीद लाना चाहिए, मेरे आइने को किसी सफाई की जरूरत नहीं है। शुभ प्रभात दुनिया। वास्तविक बने रहो।
विज्ञापन
3 of 5
tanisha mukherjee
तनीषा के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने कमेंट कर लिखा कि ऐसा वह सिर्फ अटेशन पाने के लिए कर रही हैं।
4 of 5
tanisha mukherjee
किसी ने कमेंट कर लिखा- 'हाइलाइट में रहने के लिए आपके पास कपड़े उतारने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। ' और दूसरे ने लिखा- 'अपनी इमेज खराब मत करो, तुम्हें लोगों को ये दिखाने की जरूरत नहीं है कि तुम साइको हो।' एक ने तो यह तक लिख दिया- 'अपने स्किन को दिखाने के बजाय खुद तक रखो।'
आपको बता दें, तनीषा इन दिनों अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं और वह आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब तनीषा ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले भी वह तस्वीरों को लेकर लोगों से काफी कुछ सुन चुकीं हैं।