पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और फिटनेस एक्सरसाइज को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
sushmita sen
ब्रह्मांड सुंदरी जैसे ही स्टेज पर उतरी तो सभी उन्हें एक टक देखते रहे गए। 42 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को इतना मेंटेन करके रखा है कि वह नई हिरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। रैंप पर उन्होंने रॉयल अंदाज में जलवा बिखेरा और सभी की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
3 of 5
sushmita sen
सुष्मिता सेन ने इस इवेंट पर पैरट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बहुत ग्रेसफुल लग रही थीं। रैंप पर आते ही उनके चेहरे की मुस्कान देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया।
4 of 5
sushmita sen
इस दौरान सुष्मिता ने सिर पर पगड़ी लगाई हुई थी जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। अपनी इस खूबसूरत ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर कलर की हील्स पहनी थी। सुष्मिता का यह ड्रेस डिजाइनर ज्योति और भूमिका के समर-स्प्रिंग कलेक्शन 2019 में से है।
बता दें, सुष्मिता एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक करने की तैयारी कर रही हैं और अपने लिए सही कहानी की तलाश में हैं। आखिरी बार वह बंगाली फिल्म 'निर्भीक' में नजर आईं थीं।