अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर दुनियाभर में फेमस है। यही कारण है कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस उनके ड्रेसिंग सेंस को कॉपी करती हैं, लेकिन हाल ही में किम की प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपने खूबसूरत लुक से सारी महफिल लूट ली। यहां तक कि किम भी उनके बोल्ड लुक के आगे फीकी नजर आईं।
विज्ञापन
2 of 5
kim kardashian priyanka chopra
प्रियंका ने इस दौरान पेस्टल कलर की बैकलेस सिक्वेंस ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया था जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
kim kardashian priyanka chopra
अपनी इस खूबसूरत ड्रेस के साथ प्रियंका ने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स टीम अप किए थे। फुटवियर की बात करें तो प्रियंका ने न्यूड कलर की हील्स कैरी किए थे।
4 of 5
kim kardashian priyanka chopra
वहीं बात करें अगर किम के लुक की तो उन्होंने व्हाइट कलर की डिप नेक ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी वियर की और स्ट्रेट हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया।
प्रियंका हॅाट अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आईं। कई तस्वीरों में वह अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लौंट कर रही थीं। प्रियंका का ये लुक हमें तो बेहद पसंद आया।